पंजाब के लुधियाना से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर गुरुवार के दिन पर साढ़े चार बजे के करीब में एक बच्चा घर से बाहर अचानक गायब हो गया था. इसके बाद परिजनों को जिस चीज का डर सता रहा था. वहीं, डर उनका सच हो गया है. बच्चे की लाश दो दिन कासाबाद गांव के पास खेतों में मिला है. शुरूआती जांच में पुलिस ने आंशका जताई है कि मामला हत्या का है. बच्चे का गला कटा हुआ है.
एक थाने से दूसरे थाने में भेजा- परिवार वालों का आरोप
पूरा परिवार लुधियाना के अनमोल कॉलोनी में किराए पर रह रहा है. परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि वह जब बच्चे के गायब होने पर पुलिस स्टेशन गए तो उन्हें एक थाने से दूसरे थाने में भेजा जाता रहा था. उन्हें हर बार उनके क्षेत्र में ये मामला नहीं आता बोलकर इधर-उधर भेजा जाता रहा था. साथ ही दो दिन तक FIR भी दर्ज नहीं की गई थी. पुलिस उपायुक्त समीर वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे के गले पर तेज धार वाले हथियार के निशान है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है.
साथ ही आसपास के इलाकों में कुछ फुटेज ऐसे मिले हैं, जिसमें बच्चा दिखाई दे रहा है, इसके अलावा पुलिस आरोपी की जांच करने में जुट गई है. शनिवार के दिन पर बच्चे का शव जगह से कुछ ही दूरी पर मिला है. संभावना जताई जा रही है कि हत्या कोई सोची समझी साजिश है.
पुलिस ने कहा परिवार वालों की गलती
हालांकि, परिवार की FIR में देरी वाली बात को लेकर पुलिस ने कहा कि ये गलती परिजनों की है. वह ऐसे थाने में गए जो उनके क्षेत्र का नहीं है. सलेम टाबरी थाना में जैसे ही FIR को दर्ज कराया गया था वैसे ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. परिवार वालों ने लेकिन आरोप लगाया है कि जब किसी वरिष्ठ अधिकार ने हस्तक्षेप किया है. तब ही मामले को दर्ज किया गया था.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन! हनीट्रैप और ब्लैकमेल रैकैट का किया पर्दाफाश, 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
