एक शादी दो परिवार को जोड़ने का काम करती है, लेकिन हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आ रही है कि लोग शादी करने से भी डरते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि इस मामले में लड़की के संग उसका पूरा परिवार शामिल था. शादी के दिन पर परिवार और दो लोग अपना जीवन को एक साथ आगे ले जाने की कसम खाते हैं.
हालांकि, आगरा से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिससे सभी लोग हैरान रह गए. दरअसल, जमशीदपुरा में हो रही यह शादी आम शादी की तरह ही सामान्य लग रही थी, लेकिन सुहागरात पर कुछ ऐसा हुआ कि पूरा परिवार हैरान रह गया.
बता दें कि शादी में सारी रस्म काफी अच्छे से हुई. बिना किसी रुकावट के सभी चीजे हुई, लेकिन सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे के परिवार से 90 लाख रुपये की डिमांड की. दुल्हन ने कहा कि वह बिना 90 लाख रुपये लिए दूल्हे को घूंघट नहीं उठाने नहीं देगी.
परिवार दुल्हन की इतनी बड़ी रकम की मांग सुनकर सन्न रह गया. इतनी बड़ी रकम को तुरंत देना किसी के लिए भी संभव नहीं. जैसे ही परिवार ने दुल्हन को रकम देने के लिए मना किया वह अपना सामान पैक करके मायके चली गई. मामले में असली मोड़ तब आया जब अगले दिन पूरा मायका पक्ष दूल्हे के घर चला गया. सभी को लगा कि मामले को खत्म करने के लिए बहू का परिवार आया है, लेकिन असल में परिवार लड़कों वालों पर पैसे देने के लिए दबाव बनाने के लिए आया हुआ था.
हद तो तब हो गई जब लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को घर में बंद कर दिया और PNG गैस लाइन से छेड़छाड़ कर पैसे हड़पने की कोशिश की. किसी न किसी तरीके से परिवार ने पुलिस को कॉल किया और मामले की जानकारी दी. पुलिस तुरंत घर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अगर समय रहते मदद नहीं होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. सभी के खिलाफ में मामला दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: परिवार बना जल्लाद! भाई ने पकड़े पैर और पिता ने काटा बेटी का गला; गोहाना में दिल दहलाने वाली घटना
