Delhi dehradun expressway features: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री के द्वारा होने जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे पर कई सुविधाएं मौजूद हैं. इस रिपोर्ट में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मौजूद सभी सुविधाओं के बारे में जानें.

13,000 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज यानी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं. अब दिल्ली से देहरादून तक आप सिर्फ 2.5 से 3 घंटों में पहुंच पाएंगे. यह एक्सप्रेसवे लगभग 213 किमी लंबा है. इस छह लेन एक्सप्रेसवे में कई सुविधाएं हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. इस परियोजना का निर्माण लगभग 13,000 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है.
एक्सप्रेसवे पर मौजूद हैं कई सुविधाएं
इस एक्सप्रेसवे पर आपको कई सुविधाएं मिलने वाली हैं. अगर आप इस एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं, तो आपका सफर सच में अनोखा होने वाला है. इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर इस एक्सप्रेसवे में क्या सुविधाएं हैं-
113 अंडरपास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कुल 113 अंडरपास बनाए गए हैं. इस संख्या में छोटे और बड़े दोनों तरह के अंडरपास शामिल हैं. इनकी मदद से गांव के लोग और जानवर और स्थानीय यातायात बिना किसी रुकावट के पार कर सकेंगे.
10 इंटरचेंज
इस एक्सप्रेसवे पर 10 इंटरचेंज को बनाया गया है. इसकी मदद से आसानी के साथ एक्सप्रेसवे पर चढ़ा और उतरा जा सकता है. ये इंटरचेंज हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और सहारनपुर जैसे शहरों से जुड़ने में मदद करते हैं. इनकी मदद से लोग बिना ज्यादा घूमे सीधे अपनी मंजिल पर पहुंच सकेंगे.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री; जानें सफर करने के लिए कितना देना होगा टोल टैक्स
12 से 14 फूड कोर्ट और वेजसाइड सुविधाएं
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 12 से 14 जगहों पर वेजसाइड सुविधाएं दी गई हैं. इन जगहों पर फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, पार्किंग, टॉयलेट और आराम करने की जगह बनाई गई है. हाईवे पर हर 25-30 किमी के बीच एक सुविधा केंद्र मौजूद है.
एंट्री-एग्जिट पॉइंट और सर्विस रोड
इस हाईवे पर लगभग 76 किमी लंबी सर्विस रोड बनाई गई है. जहां 16 एंट्री-एग्जिट पॉइंट दिए गए हैं. इनकी मदद से आसपास के इलाकों के लोग आसानी के साथ इस एक्सप्रेसवे से जुड़ सकेंगे.
जानवरों के लिए अंडरपास और वाइल्डलाइफ कॉरिडोर
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा 12 किमी उंचा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है. यहां 2 लगभग 200 मीटर लंबे हाथी अंडरपास और 6 से 8 अंडरपास जानवरों के लिए बनाए गए हैं. इनकी मदद से राजाजी नेशनल पार्क में जानवर बिना किसी खतरे के आ और जा सकेंगे.
रेलवे ओवरब्रिज और बड़े पुल
इस एक्सप्रेसवे पर 10 बड़े पुलों को बनाया गया है. इसी के साथ इसमें 2 से 5 रेलवे ओवरब्रिज भी मौजूद हैं. इनके साथ कई छोटे पुल भी बनाए गए हैं. इसी के साथ डाट काली माता मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग को भी बनाया गया है.
पेट्रोल पंप और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग
इस एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर EV चार्जिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं और इसी के साथ पेट्रोल और डीजल पंप भी मौजूद होंगे. यहां पार्किंग में 10% जगह को सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए रिजर्व किया गया है.
इमरजेंसी सुविधाएं और सुरक्षा
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर इमरजंसी लेन के साथ फर्स्ट एड रूम, ATM के साथ टायर एयर और PUC चेकिंग की सुविधा भी दी गई है. इसी के साथ सोलर लाइटिंग की सुविधा भी मौजूद है.
कम्फर्टेबल ड्राइविंग और हाई स्पीड
6 लेन वाले इस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आराम से हाई स्पीड में गाड़ी को चला सकते हैं. इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड निर्धारित की गई है.
रोजगार और व्यापार के साथ पर्यटन को बढ़ावा
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड में पर्यटन को काफी बढ़ावा देगा. इसी के साथ यह खेती और व्यापार की रफ्तार को भी तेज करेगा. हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश जैसे शहरों में नए मॉल, होटल और लॉजिस्टिक हब बनने की उम्मीद जताई जा रही है.
