प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री आज यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर हैं. आज यानी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उद्घाटन होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ 2.5 घंटों में पूरा हो जाया करेगा. इस प्रोजेक्ट का निर्माण लगभग 13,000 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहेंगे मौजूद
आपको बता दें कि इस परियोजना में एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में पूजा-अर्चना के बाद इक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री कुछ ही देर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं. इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे.
13,000 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना की साफ उद्देश्य है कि दिल्ली और देहरादून के बीच के सफर में लगने वाले सफर को काफी कम कर दिया जाए. इस परियोजना की मदद से पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा. इस परियोजना का निर्माण लगभग 13,000 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है. इस परियोजना में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग भी शामिल है.
देहरादून में भारी उत्साह
प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर देहरादून में काफी उत्साह नजर आ रहा है. पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कई बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. प्रधानमंत्री के उद्घाटन करने के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की मदद से दिल्ली से देरहादून तक का सफर बेहद कम समय में कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री; जानें सफर करने के लिए कितना देना होगा टोल टैक्स
