दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल है कि इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए कितने रुपए का टोल टैक्स देना होगा. इस रिपोर्ट में आपको टोल टैक्स के बारे में पूरी जानकारी दी गई है.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज यानी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं. अब इस एक्सप्रेसवे का इंतजार खत्म होने वाला है. यह एक्सप्रेसवे लगभग 213 किमी लंबा और छह लेन है. इसके शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर करना पहले से काफी आरामदायक हो जाएगा और समय की भी काफी बचत होने वाली है.
कितने रुपए का देना होगा टोल टैक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं, जिसके बाद यह टोल पूरी तरह से भूमिका में आने वाला है. इसी बीच कई लोगों के बीच में इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स को लेकर भी सवाल आ रहे हैं. कई लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर इस नए और तेज रूट पर सफर करने में कितना पैसा खर्च होगा.
खेकड़ा तक फ्री रहेगा सफर
आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे में एक खास बात यह भी है कि यह हाईवे दिल्ली से बागपत के खेकड़ा तक पूरी तरह से टोल फ्री रहेगा. इसका मतलब है कि अगर आप दिल्ली से बागपत के खेकड़ा तक सफर कर रहे हैं, तो आपका सफर पूरी तरह से फ्री होगा. इस हिस्से में आपको किसी भी तरह का टोल शुल्क नहीं देना पड़ेगा. हालांकि जैसे ही आप खेकड़ा से आगे बढ़ेंगे तो आपको टोल टैक्स देना होगा.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अगर आप अपनी कार से सफर कर रहे हैं, तो आपको कुछ इस तरह से टोल टैक्स देना पड़ेगा-
- दिल्ली से काठा (बागपत)- 235 रुपए, अगर आप उसी दिन वापसी करते हैं, तो 350 रुपए देना होगा.
- दिल्ली से रसूलपुर (सहारनपुर)- 420 रुपए, अगर आप उसी दिन वापसी करते हैं, 630 रुपए देना होगा.
- दिल्ली से सैयद माजरा- 530 रुपए, अगर आप उसी दिन वापसी करते हैं, तो 790 रुपए देना होगा.
- दिल्ली से देहरादून- 675 रुपए, अगर आप उसी दिन वापसी करते हैं, तो 1010 रुपए देना होगा.
देहरादून के लिए लगेगा इतना टोल टैक्स
आप दिल्ली से देहरादून तक सफर करने वाले हैं, तो आपको एक तरफ से 675 रुपए का टोल टैक्स देना पड़ेगा. हालांकि अगर आप 24 घंटे के अंदर वापसी कर लेते हैं, तो आपको 675 रुपए में 335 रुपए और देने होंगे, इसी मतलब अगर आप दिल्ली से देहरादून जाकर 24 घंटे के अंदर वापसी करते हैं, तो आपको कुल 1010 रुपए का टोल
टैक्स देना होगा.
