UP Homeguard bharti Exam 2026: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं. 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शनिवार को बैठक की. बोर्ड ने 74 जनपदों के नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. 41 हजार पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.
इन सामान को ले जाना वर्जित
अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और नीले या काले पेन के साथ ही केंद्र पर आने के निर्देश हैं. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे. 25, 26 व 27 अप्रैल को 41 हजार पदों के लिए 25 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.
परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी
बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, 1053 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले आधार सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य की गई है. महिला अभ्यर्थियों की जांच अलग कक्ष में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी.
शिफ्ट टाइमिंग
परीक्षा दो पालियों (Shifts) में होगी:
पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक.
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक.
परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
परीक्षा की तिथियां: 25, 26 और 27 अप्रैल 2026.
पदों की संख्या: कुल 41,424 पद.
अभ्यर्थियों की संख्या: लगभग 25 लाख.
परीक्षा केंद्र: 74 जिलों में कुल 1,053 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
जानिए एडमिट कार्ड अपडेट
‘एग्जाम सिटी स्लिप’ 18 अप्रैल को जारी कर दी गई है. एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 3 दिन पहले (यानी 22 अप्रैल से) आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगे. केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, जो चेकिंग-फ्रिस्किंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों और अनुचित साधनों पर नजर रखेगा. किसी भी गड़बड़ी पर केस दर्ज करने के निर्देश हैं.
