गुरुग्राम जो कि दिल्ली से बिल्कुल सटा हुआ है उससे बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां पर ड्रग कंट्रोल विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है और करीब 70 लाख की नकली दवाइयां को बरामद किया है.
इटली से इंपोर्ट कर दिल्ली
जानकारी के अनुसार यह सारी दवाईयां इटली से इंपोर्ट करके भारत में लाई जा रही थी. वहां से इंपोर्ट करके इन सारी दवाईयों की सप्लाई दिल्ली में की जाने वाली थी. हालांकि, उससे पहले ही ड्रग कट्रोल विभाग ने छापेमारी कर इस बड़ी खेप को बरामद कर लिया है.
इन दवाइयों को बेचना मना
दरअसल, मुजेरो इंजेक्शन को भारत में पूरी तरीके से प्रतिंबध किया गया है. ऐसा इसलिए किया हैं क्योंकि इस इंजेक्शन को ज्यादातर लोग शुगर साथ ही वजन को कम करने के लिए प्रयोग करते है. इसको बेच कर सभी भारी मुनाफा कमाना चाहते थे. दिल्ली में इसकी सप्लाई कर इन लोगों का भारी मात्रा में मुनाफा हो सकता था. हालांकि, गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल विभाग को पहले ही इसकी जानकारी मिल गई. सूचना मिलने के बाद में एक टीम का गठन किया गया और मौका मिलते ही रेड मार दिया गया. ड्राइवर से लेकर सभी लोगों को हिरासत में लिया गया हैं. साथ ही आगे की जानकारी भी जुटाई जा रही है.
अधिकारियों ने की अपील
ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि दवाइयां केवल अच्छे केमिस्ट से बिल लेकर ही खरीदें. साथ ही इनके इंजेक्शन का बैच नंबर और पैकेजिंग को भी अवश्य चेक करें. आगे की जांच के लिए विभाग ने सभी जब्त इंजेक्शन के सैंपल को लैब में भेज दिया हैं. दवाईयों को लेकर हरियाणा में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी.
ये भी पढ़ें: भारत में डेंगू वैक्सीन को मंजूरी: दो डोज में मिलेगा सुरक्षा कवच, जानिए कितनी असरदार
