कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने छापेमारी की है. यह मामला रंगदारी और सिंडिकेट रैकेट में अधिकारी की भागीदारी से जुड़ा हुआ है.

कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर के घर छापेमारी
पश्चिम बंगाल में चुनावी गहमागहमी के बीच कोलकाता में पुलिस अधिकारी के घर छापा पड़ा है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने छापेमारी की है. शांतनु सिन्हा बिस्वास के बालीगंज स्थित फ़र्न रोड फ्लैट पर छापेमारी की गई है. इस छापेमारी को रविवार सुबह लगभग 6 बजे किया गया है.
पुलिस महकमे में हड़कंप
आपको बता दें कि इससे पहले शांतनु सिन्हा बिस्वास काफी समय तक कालीघाट पुलिस स्टेशन पर इंचार्ज के पद पर तैनात रह चुके हैं. ED के अधिकारियों ने उनके फ्लैट पर पहुंचते ही पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी. आपको बता दें कि यह कार्रवाई शहर में चल रही जांच की ही एक हिस्सा है. इस छापेमारी के बाद इलाके में और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
रंगदारी और सिंडिकेट में भूमिका का शक
जानकारी के अनुसार ED की जांच मुख्य रूप से रंगदारी और सिंडिकेट रैकेट में अधिकारी की भागीदारी के कारण हुई है. ED के मुताबिक इस सिंडिकेट में सोनापप्पू जैसे आपराधियों के शामिल होने की उम्मीद है. ED को शक है कि इन अपराधियों द्वारा रंगदारी और वसूली के जरिए लिए गए फंड का बड़ी हिस्सा डिप्टी कमिश्नर के पास तक पहुंचता है.
अधिकारी कर रहे पूछताछ
इस कार्रवाई के दौरान शांतनु सिन्हा के कालीघाट पुलिस स्टेशन के कार्यकाल को भी जांच के दायरे में रखा गया है. ED के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि उस दौरान उनकी क्या भूमिका थी. अधिकारियों के मुताबिक शांतनु से पूछताछ के दौरान मिलने वाली जानकारी पूरे मामले को साफ करने में काफी भूमिका निभाएगी. आपको बता दें कि इससे पहले भी शांतनु जांच के दायरे में आ चुके हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें- बेटी के जन्मदिन पर दंपति ने की आत्महत्या, 3 साल की बेटी को थी गंभीर बीमारी; मासूम के साथ किया सुसाइड
