छत्तीसगढ़ के जशपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां पर एक विमान हादसा हो गया है. यह हादसा नारायाणपुर क्षेत्र में हुआ है, जहां प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है.
बता दें कि इस विमान हादसे में को-पायलट और पायलट दोनों की मौत होने ही आशंका जताई जा रही है. एक वीडियो भी अभी के समय में लोगों के बीच वायरल हो रहा है. वीडियो में पहाड़ से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकलते हुए दिखाई दे रही है. बताया जा रहा हैं कि SSP लाल उमेद सिंह घटनास्थल जाने के लिए निकल चुके हैं. हालांकि, अभी तक यह पूरी तरीके से स्पष्ट नहीं हो पाया हैं कि विमान में केवल वहीं दोनों मौजूद थे या कोई अन्य यात्री भी विमान में मौजूद था.
बचाव कार्य में प्रशासन पूरी तरीके से लग चुकी है. साथ ही पूरे मामले की जानकारी भी जुटाई जा रही है. बचाव की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है.
खबर अपडेट की जा रही है….
ये भी पढ़ें: PM मोदी के दौरे से पहले बाड़मेर रिफाइनरी में भीषण आग, इलाके को कराया गया खाली
