एक बार फिर लापरवारी के कारण नोएडा जैसा हादसा लोगों के बीच में दिखाई दे रहा है. बता दें कि गाजियाबाद के लोनी में कूड़े और गंदगी से भरे हुए दलदल में 6 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. इस मामले के बाद से लोगों में आक्रोश का माहौल है. सभी लापरवाही और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी में अंकुर विहार क्षेत्र के नसबंदी कॉलोनी के पास में आरिफ का 6 साल का बेटा रविवार के दिन में खेल रहा था. पतंग लूटते हुए वह श्मशान घाट के पास में ही बने हुए तालाब में चला गया. वह पूरा तालाब कूड़े कचरे और गंदगी से भरा था. पानी और कूड़ा कचरा भरा होने के कारण वहां गहरा दलदल बन गया था. पतंग लूटते हुए आतिफ उसमें फंस गया.
जैसे ही मामले की सूचना आसपास के लोगों को मिली. सभी लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस स्थानीय गोताखोरों और फायर ब्रिगेड के साथ बच्चे के सर्च ऑपरेशन में जुट गई. कई घंटों तक ढूंढने के बाद भी बच्चे का कुछ पता नहीं लग पाया. साथ ही सुबह के समय में NDRF की टीम को भी बुलाया गया. बचावकर्मी और स्थानीय गोताखरों ने बताया कि तालाब में 25 फीट गहरा पानी था. इसके अलावा कूड़ा ज्यादा होने के कारण तालाब पूरी तरीके से दलदल में बन गया था.
इसी कारण से बच्चे को खोजने में काफी दिक्कत हुई. करीब 22 घंटे बार स्थानीय खोताखरों ने बच्चे के शव को बाहर निकाला. कूड़े के नीचे में शव फंस गया था. इसी कारण से शव खोजने में दिक्कत आई . जेसीबी मशीन से कूड़ा हटाने की कोशिश की गई, लेकिन हालत गंभीर थे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के लोग लंबे समय से यहां पर कूड़ा डालने का काम करते थे. इसी कारण से यहां पर खतरनाक दलदल बना हुआ था. प्रशासन ने न तो यहां पर बैरिकेडिंग लगाई थी. न हीं चेतावनी का बोर्ड लगाया. सभी लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश देखने को मिला है. लोगों का कहना हैं कि इतने सारे मामले होने के बाद भी प्रशासन सुधरने का नाम नहीं ले रही है.
ये भी पढ़ें: साजिश से पहले शिकंजा! दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया इनामी बदमाश; पैर में लगी गोली
