पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर घमासान मचा हुआ है. नंदीग्राम सीट पर पैसा बांटने के आरोप में TMC के एक बड़े नेता को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद की गई है.

नंदीग्राम से TMC नेता गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का प्रचार थम गया है. चुनाव के पहले चरण का मतदान कल यानी 23 अप्रैल को होना है. इस दौरान चुनाव के बीच नंदीग्राम सीट एक बार फिर से सियासी तनाव का केंद्र बनकर उभर गई है. यहां TMC के एक नेता को वोटरों को प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसके बाद राजनीतिक माहौल और गरम हो गया है.
अलग-अलग बूथों पर बांट रहे थे पैसे
पुलिस ने नंदीग्राम से शेख सुफियान के दामाद और मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के प्रमुख शेख हबीबुल रहमान उर्फ नंटू को गिरफ्तार किया है. बीजेपी के आरोपों के बाद शेख हबीबुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हबीबुल रहमान अपने समर्थकों के साथ मोहम्मदपुर इलाके में अलग-अलग बूथों पर जाकर वोटरों को प्रभावित करते हुए पैसे बांट रहे थे.
TMC ने झूठ ठहराए सभी आरोप
स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन लोगों ने घेर लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुई. अब इस घटना का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस और केंद्रीय बल भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद शेख हबीबुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस यानी TMC ने इस सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है.
राजनीतिक बदले की भावना-TMC
TMC का कहना है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है. TMC ने दावा किया है कि नंटू वहां सिर्फ चुनाव के प्रचार के लिए गए थे. पुलिस के मुताबिक शेख हबीबुल रहमान को विशेष तरह के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है. नंदीग्राम की सीट पर चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. इस बार बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी के सामने उन्हीं के पुराने दाहिने हाथ पवित्र कर TMC की तरफ से मैदान में उतरे हैं.
यह भी पढ़ें- मछली व्यापार पर भारी निवेश करेगी बीजेपी! अनुराग ठाकुर ने मछली चावल खाकर TMC पर साधा निशाना; सरकार को जमकर सुनाया
