यूपी में आज लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. बता दें कि आज 4 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की गई है. परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है. साथ ही टॉपर्स के नाम भी बताए गए है. बता दें कि इस बार टॉपर्स में छात्राओं ने बाजी मारी है. हालांकि, केवल 10वीं में ही नहीं बल्कि 12वीं में भी छात्रा ने ही बाजी मारी है.
हालांकि, इस साल सफल कैंडिडेट्स में लड़कियों का प्रतिशत 93.76 प्रतिशत है. वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 87.30 प्रतिशत है. इनमें कुल 11,72, 862 लड़के है. वहीं, 11,79,319 लड़कियां हैं.
आइए जानें किसने प्रथम, दितीय और तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई है.
यूपी में इस बार दो लड़कियों ने प्रथम स्थान पर जगह बनाई है. सीतापुर की कशिश वर्मा ने 97.83 अंक हासिल कर अपनी प्रथम स्थान पर जगह बनाई.
बता दें कि बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने भी कशिश वर्मा जितने अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है.
वहीं, द्वितीय स्थान पर अदिति ने जगह बनाई है. बाराबंकी की अदिति ने 97.55 प्रतिशत अंक हासिल किए.
तृतीय स्थान में तीन लोगों ने अपनी जगह बनाई है. इसमें सबसे पहला नाम सीतापुर की अर्पिता का हैं, जिसनें 97.33 प्रतिशत प्राप्त किया हैं. झांसी के ऋषभ साहू ने 97.33 प्रतिशत प्राप्त किए है. 10वीं के टॉपर कि लिस्ट में केवल एक ही छात्र ने बाजी मारी है. बाराबंकी की परीवर्मा ने भी दोनों जितने अंक प्राप्त कर तृतीया स्थान पर बाजी मारी है.
मिलेगा टॉपर को यह पुरस्कार
10वीं क्लास में टॉप किए गए छात्र को एक लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, एक लैपटॉप या टैबलेट मिलेगा. साथ ही प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.
डिस्ट्रिक्ट लेवल के टॉपर को 21 हजार मिलेगा. इसके अलावा उन्हें प्रशस्ति पत्र मिलेगा.
ये भी पढ़ें; ग्रेटर नोएडा में सनसनी: बंद कमरे से आई बदबू, अंदर मिला कपल का शव, जांच में जुटी पुलिस
