उत्तर प्रदेश में आज 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की गई है. इस बार 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों ने बाजी मारी है. साथ ही पास प्रतिशत भी लड़कियों का ज्यादा देखने को मिला है. बता दें कि सबसे ज्यादा चर्चा इस बीच टॉपर्स में सीतापुर की शिखा वर्मा की हो रही है. शिखा ने अपने परिवार संग पूरे अपने जिले का नाम भी रोशन किया है.
आइए जानें की टॉपर कि लिस्ट में कितने लड़के और लड़की शामिल है. बता दें कि इस बार 12वीं के रिजल्ट में 80.38 प्रतिशत पास प्रतिशत रहा हैं.
बता दें कि प्रथम स्थान पर सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% हासिल कर अपने संस्थान, जिले और माता पिता का नाम रोशन किया है.
दूसरे स्थान पर बरेली निवासी नंदनी गुप्ता ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी जगह बनाई है. बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने भी नंदनी गुप्ता जितने अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है.
तृतीय स्थान पर बरेली की सुरभि यादव ने 97.00% अंक हासिल कर अपनी जगह बनाई है. वहीं, बाराबंकी की पूजा पाल ने भी उतने ही अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई हैं.
12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
आपको सबसे पहले यूपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना हैं. उसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले यूपी बोर्ड क्लास 12th result 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं. अपना रोल नंबर और सभी जानकारियों को सही-सही भरके डालें. उसके बाद उसे सबमिट कर दें. सबमिट करने के बाद में आपको आपका रिजल्ट आपकी स्क्रिन पर दिखाई दे जाएगा. एक फोटोकॉपी भी अवश्य निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: UP Board 10th Result 2026: टॉपर्स लिस्ट में बेटियों का जलवा, जानें नाम से लेकर इनाम एक क्लिक में
