अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से चर्चा और विवादों में घिरते हुए दिखाई दिए है. ऐसे में उनकी एक और बात लोगों के बीच में काफी तेजी से विवादों में घिरते दिखाई दे रही है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रप ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल टॉक शो के ट्रांसक्रिप्ट को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भारत और चीन को हेलहोल यानी की नरक बोला है.
अमेरिका राष्ट्रपति की ऐसे बयान देने के बाद में वह लोगों के बीच में विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही चारों तरफ से लोग उनकी इस बात पर आपत्ति दर्ज करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, अमेरिकी रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के कंजर्वेटिव पॉलिटिकल टॉक शो के ट्रांसक्रिप्ट ट्रंप ने शेयर किया है. शो में अमेरिका की जन्म से नागरिकता देने वाली नीति को लेकर चर्चा हो रही थी.
बता दें कि अमेरिका में एक नीति हैं कि जो बच्चा अमेरिका में जन्म लेगा. वह अमेरिका का नागरिक कहलाएगा. इसी में शो में अमेरिका की संविधान की निंदा कर कहा गया कि एक बच्चा अमेरिका में तुरंत नागरिक बन जाता हैं. उसके बाद वह चीन, भारत और दूसरे नर्क वाले देशों से अपना परिवार ले आता है. साथ ही शो में सैवेज ने कहा कि इसके लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पडे़गी. अब अमेरिका में इंग्लिश नहीं बोला जाती है. देश में अब इमिग्रेंट क्लास में वफादारी देखने को नहीं मिलेगी, जो कि पहले देखने को मिलती थी.
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह विवाद हुआ, चारों तरफ हंगामा मच गया. इस हंगामें को यूएस एम्बेसी के प्रवक्ता ने शांत कराने की कोशिश की और कहा कि राष्ट्रपति का कहना था कि भारत एक बहुत ही अच्छा देश हैं. मेरे बहुत अच्छे दोस्त टॉप पर है.
ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस और कई नेताओं ने भारत के प्रधानमंत्री को घेरे में लिया है. साथ ही इस बयान पर एक्शन लेने की बात की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की बातें न तो सही हैं न ही यह भारत और अमेरिका के संबंधों को दिखाती है. बयान बिना पूरी जानकारी के दिया गया है. अच्छी समझदारी की कमी दिखाई दे रही है इस बयान में.
ये भी पढ़ें: ‘दिलबर’ के आइकॉनिक लुक के पीछे की सच्चाई, नोरा फतेही ने खुद किया खुलासा
