उत्तराखंड के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बता दें कि UBSE जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है. बता दें कि कल यूपी बोर्ड ने अपना रिजल्ट निकाल दिया है. ऐसे में उत्तराखंड 25 अप्रैल को परिणाम घोषित करने वाला है. लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होगा.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड अपने रिजल्ट की घोषणा करेगी. 25 अप्रैल सुबह 10 बजे ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी. अगर आप रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो ऐसे अपना रिजल्ट चेक कर लें.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना है. उसके बाद होमपेज के Class 10 Result 2026 या Class 12 Result 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना हैं. उसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर डालें. सभी स्टेप को फॉलों करने के बाद में आपको आपका रिजल्ट दिखाई दे जाएगा. रिजल्ट को डॉउनलोड करके एक प्रिंटआउट अवश्य निकलवा लें.
बता दें कि उत्तराखंड में परीक्षा फरवरी से लेकर मार्च तक के बीच में हुई थी. 21 फरवरी से लेकर 20 मार्च 2026 तक आप परीक्षाएं चली थी. पिछले साल का रिजल्ट काफी अच्छा देखने को मिला था.
पास प्रतिशत भी बच्चों का काफी अच्छा देखने को मिला था. वहीं, 12वीं के बच्चों का पास प्रतिशत भी बढ़िया देखने को मिला था. 10वीं में पास प्रतिशत 90.77 प्रतिशत था. वहीं, 12वीं का पास प्रतिशत 88.22 था. हालांकि, रिजल्ट केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन माध्यम से भी आप देख सकते हैं.
DigiLocker एप में भी आपको आपकी मार्कशीट दिख जाएगी. अपने नंबर से लॉगिन कर सारी डिटेल को भरिए. आपको आपका रिजल्ट दिखाई दे जाएगा.
