अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिरे हुए है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रप ने कंजर्वेटिव पॉलिटिकल टॉक शो के ट्रांसक्रिप्ट शेयर करते हुए भारत और चीन को नरक बोला है. अमेरिका राष्ट्रपति की ऐसे बयान के बाद वह विवादों में घिरे हुए हैं. दरअसल, अमेरिकी रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के कंजर्वेटिव पॉलिटिकल टॉक शो के ट्रांसक्रिप्ट में उन्होंने अमेरिका की जन्म से नागरिकता देने वाली नीति को लेकर बात की है, जिसमें ऐसे देशों को नरक कहने की बात की गई है. हालांकि, इसी बीच उनकी इस बात पर यूएस की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर मैरी मिलबेन ने विरोध किया है.
सिंगर मैरी मिलबेन ने किया सपोर्ट
सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत और चीन का सपोर्ट कर कहा कि भारतीय अमेरिकन और एशियन अमेरिकन भाई-बहन जो अमेरिका को शानदार बनाते हैं. इसका सेंट्रल पार्क है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों में परफार्म कर चुकी है. दोनों की संस्कृतियों को वह अच्छे से जानती है. साथ ही वह उससे प्यार भी करती है. आपको अमेरिका में सही से सराहा जाएगा. आप नर्क नहीं बल्कि आप महत्ता की जमीन हो. आपकी मिट्टी दुनिया का उद्धार करने वाली है. भगवान आप सभी का भला करें.
क्या है कानून
बता दें कि उन्होंने पहली बार सपोर्ट नहीं किया बल्कि पहले भी कई बार सपोर्ट करते दिखाई दी है. दरअसल, जो बच्चा अमेरिका में जन्म लेगा. वह अमेरिका का नागरिक होगा. शो में अमेरिका की इसी संविधान की निंदा की गई. दरअसल, एक बच्चा जो कि अमेरिका में जन्म लेता है, वह तुरंत नागरिक बन जाता हैं. इसी को लेकर शो में कहा गया कि भारत और चीन जैसे देश के लोग अपने साथ परिवार लेकर आते हैं और नरक बना देते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘दिलबर’ के आइकॉनिक लुक के पीछे की सच्चाई, नोरा फतेही ने खुद किया खुलासा
