rehan ahmed ben duckett replacement: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर रेहान अहमद को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। रेहान को बेन डकेट के स्थान पर लिया गया है, जिन्होंने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था और अब उन पर दो साल के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है.

rehan ahmed ben duckett replacement: Indian Premier League 2026 के बीच Delhi Capitals ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. टीम ने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर Rehan Ahmed को स्क्वॉड में शामिल किया है. उन्हें इंग्लैंड के बल्लेबाज Ben Duckett की जगह टीम में लिया गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने रेहान को लगभग 75 लाख रुपये में साइन किया है. अब वह पूरे सीजन के लिए टीम का हिस्सा रहेंगे. खास बात यह है कि रेहान पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले वह दुनिया की कई टी20 लीगों में खेल चुके हैं और अपनी पहचान बना चुके हैं.
दरअसल टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बेन डकेट ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था. उन्होंने फैसला किया कि वह एशेज दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं. इसी वजह से वह इस सीजन में नहीं खेलेंगे. टीम ने शुरुआत में उनका तुरंत रिप्लेसमेंट नहीं लिया. शुरुआती मैचों में श्रीलंका के बल्लेबाज Pathum Nissanka ने KL Rahul के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली. बाद में टीम ने रेहान अहमद को शामिल करने का फैसला किया.
बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट से अचानक हटने का असर बेन डकेट के करियर पर भी पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें लीग से दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी Harry Brook को भी इसी तरह लीग से हटने पर सस्पेंशन का सामना करना पड़ा था. आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी आखिरी समय पर बिना ठोस वजह के लीग छोड़ता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है.
रेहान अहमद की बात करें तो वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं. उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में 97 मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 85 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी लगभग 8.13 रही है. इसके अलावा उन्होंने 1071 रन भी बनाए हैं. इससे साफ है कि वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए योगदान दे सकते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग और यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया है.
रेहान अहमद की जड़ें पाकिस्तान से जुड़ी हुई हैं. उनके पिता नईम अहमद पाकिस्तान में पले-बढ़े थे और बाद में काम के लिए इंग्लैंड चले गए. वहीं रेहान का क्रिकेट करियर आगे बढ़ा. उन्होंने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट डेब्यू किया और 18 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने पांच विकेट लेकर सबको प्रभावित किया. अब आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर सभी की नजर रहेगी.
