उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर शादी के माहौल में डूबा घर अचानक ही मातम के माहौल में बदल गया. हादसा इतना भीषण था कि परिवार के सभी 5 सदस्य की मौत हो गई. साथ ही स्कार्पियो के परखच्चे भी पूरी तरीके से उड़ गए. वहीं, शवों को घंटों की मदद के बाद में निकाला गया.
दरअसल, जानकारी के अनुसार पूरा परिवार रांची से अपनी लाडली बेटी की शादी करवा के वापस आ रहा था. 22 अप्रैल के दिन में शादी का कार्यक्रम पूरी तरीके से समाप्त हो चुका था. सभी रिश्तेदार अपने घर को लौट चुके थे. केवल विनय श्रीवास्तव और उनका परिवार लेट निकला था. शनिवार के दिन उन्होंने स्कार्पियों किराए पर ली थी, जिसके बाद उनका पूरा परिवार गोरखपुर के लिए रवाना हुआ. स्कार्पियों को चालक पुरुषोत्तम और सहायक चालक नितीश चला रहे थे. परिवार का पूरा माहौल खुशनुमा था. हालांकि, थोड़े ही देर में ऐसा हादसा हो जाएगा किसी ने नहीं सोचा था.
गाड़ी में विनय श्रीवास्तव, उनकी पत्नी अर्चना, उनका 27 वर्षीय इकलौता बेटा कृतार्थ और उनका कुत्ता था. इसके अलावा गाड़ी को चलाने के लिए दो लोग और थे. सभी अपनी बेटी विमन्सा की शादी कराकर वापस लौट रहे थे. हालांकि, अचानक ही पूरा परिवार एक झटके में खत्म हो गया. खुशियों के माहौल ने एक ही झटके में गम का माहौल ले लिया.
दरअसल, शनिवार को रात करीब 2:30 बजे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पूरी तरीके से शांत था. अचानक ही लेकिन कुसुम्हा बशारतपुर के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद पहले कार डिवाइडर से टकराई. उसके बाद वह उछलकर दूसरे लेन में चली गई, जहां सामने से आ रही भारी ट्रेलर से टक्कर हो गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. हालांकि, हादसा इतना भीषण था कि पुलिस बल भी चौंक गए. गैस कटर और ट्रैक्टर की मदद से शवों को बाहर निकाला गया. ट्रैलर चालक मौके से फरार बताया जा रहा हैं.
शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही हैं कि चालक की आंख लग गई थी, जिसके कारण कार डिवाइडर से टकरा गई. टकराने के बाद में उसे संभालना नमुमकिन सा हो गया था. वहीं, संभावना जताई जा रही हैं कि चालक या तो काफी स्पीड से गाड़ी चला रहा था. इसी कारण से हादसा हुआ. ट्रेलर को कब्जें में ले लिया गया और चालक की तलाश की जा रही है.
