सभी बोर्ड धीरे-धीरे अपने स्टेट के रिजल्ट निकालते दिखाई दे रहा हैं. ऐसे में झारखंड के 12वीं के छात्रों को भी अपने रिजल्ट का बेशब्री से इंतजार है. ऐसे में बता दें कि झारखंड बोर्ड जल्द ही 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा कर सकता है. बता दें कि अभी तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही तीनों स्ट्रीम के बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं.
बता दें कि इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा फरवरी के महीने में कराई गई थी. हालांकि, कॉपियां चेक हो चुकी है. अब केवल रिजल्ट को निकालने की तैयारी चल रही है. करीब 3.75 लाख बच्चों को अपना रिजल्ट निकलने का इंतजार है. तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ में ही निकाला जाएगा.
साइट ही नहीं इन तीन माध्यम से भी कर सकते हैं रिजल्ट चेक
आप झारखंड की अधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG एप से भी आप रिजल्ट को चेक कर सकते हैं.
वेबसाइट से रिजल्ट ऐसे कर सकते हैं चेक
आपको सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाना है. उसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले JAC 12th Result 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना हैं. उसके बाद आपको अपना रोल नंबर और कोड को दर्ज करना है. सारी जानकारी भरने के बाद में उसे सबमिट कर दें. रिजल्ट का एक प्रिंटआउट भी जरूर निकला लें.
DigiLocker से रिजल्ट करने का तरीका
DigiLocker ऐप डॉउनलोड करें. अगर एप पहले से ही लॉगिन है, तो आपको अकाउंट दोबारा से नहीं बनाना पड़ेगा. नहीं बना हैं तो अकाउंट बनाएं. इसके बाद में एजुकेशन सेक्शन में जाएं और झारखंड बोर्ड चुनें. स्टेप फॉलों करने के बाद में JAC 12th Marksheet वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर डाल लें, उसके बाद आपको अपना रिजल्ट दिखाई दे जाएगा.
UMANG App में रिजल्ट करने का तरीका
UMANG ऐप को डाउनलोड करें. उसके बाद उसमें लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद JAC Result सर्च करें. उसके बाद Class 12 Result वाले लिंक पर क्लिक करें. रोल नंबर डालने के बाद आपको आपका रिजल्ट दिखाई दे जाएगा.
ये भी पढ़ें: पंजाब की सियासत में भूचाल! हरभजन सिंह के घर पर लोगों ने लिखा ‘गद्दार’; CM मान ने जमकर साधा निशाना
