केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर सेवा को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है. 22 अप्रैल से 15 जून तक के लिए उपलब्ध हेलिकॉप्टर शटल सेवा की सभी सीटें 90 मिनट के अंदर ही फुल हो गईं.

हेलिकॉप्टर की सभी सीटें फुल
केदारनाथ धाम में दर्शन शुरू हो गए हैं. बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए जाने वाले भक्तों में हेलिकॉप्टर को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. हेलिकॉप्टर सेवा को लेकर श्रद्धालुओं के अंदर काफी उत्साह है. शनिवार को मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल से 15 जून तक के लिए उपलब्ध हेलिकॉप्टर शटल सेवा की सभी सीटें फुल हो गईं.
90 मिनट में 31 हजार सीटें फुल
आपको बता दें कि पोर्टल खुलने के सिर्फ 90 मिनट में ही 31 हजार 450 सीटें पूरी तरह से बुक हो गईं. आधिकारियों के मुताबिक बुकिंग प्रक्रिया 15 अप्रैल को शाम 6 बजे शुरू हुई थी और रात लगभग 7.28 बजे तक आखिरी टिकट भी बिक गया. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान आधिकारिक IRCTC पोर्टल के जरिए टोटल 10, 855 टिकट जारी किए गए थे. आपको बता दें कि यह होलिकॉप्टर शटल सेवा तीर्थयात्रियों को बेस कैंप से लेकर हिमालयी तीर्थस्थल तक हवाई रास्ते से जोड़ती है.
कहां से चलती है सेवा
आपको बता दें कि यह शटल सेवा गुप्तकाशी, खाटा और सिरसी से संचालित की जाती है, जिसकी मदद से 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई को आसान बनाया जा पाए. उत्तराखंड पर्यटन विभाग के हेल्पलाइन कॉल सेंटर ने टिकट बिक्री की प्रक्रिया पर नजर रखते हुए 565 रैंडम वेरिफिकेशन कॉल किए, जिनमें 10 हजार 859 मोबाइल नंबरों में से 4 हजार 400 नंबर असली यात्रियों के नंबर से मेल खाते थे.
किस राज्य से सबसे ज्यादा बुकिंग
जांच से पता चलता है कि 51% बुकिंग सीधे तीर्थयात्रियों ने की थी और बाकी 49% बुकिंग दूसरे माध्यमों से की गई थी. इस दौरान सबसे ज्यादा बुकिंग शाम के 6.10 बजे से 6.32 बजे के बीच हुई. राज्यों के हिसाब से देखा जाए तो महाराष्ट्र इस चार्ट में सबसे आगे रहा है. महाराष्ट्र से 1708 बुकिंग की गईं. इसी के साथ बाकी की बुकिंगें उत्तर प्रदेश (1,243), दिल्ली (867), तेलंगाना (864), कर्नाटक (801) और गुजरात (700) से हुईं.
यह भी पढ़ें- पंजाब की सियासत में भूचाल! हरभजन सिंह के घर पर लोगों ने लिखा ‘गद्दार’; CM मान ने जमकर साधा निशाना
