बरेली में प्यार का ऐसा मामला सामने आ रहा हैं, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, एक हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया था. प्यार इतना गहरा की वह अपना धर्म परिवर्तन कर अपना नाम भी बदल चुका था. हालांकि, किसी को भी नहीं पता था कि उनकी प्रेम कहानी ऐसा मोड़ लेगी. पति-पत्नी के बीच एक मामूली झगड़े और पत्नी के घर छोड़ जाने से पति इतना आहत हो गया कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली है.
दरअसल, बिलासपुर के रामपुर थाना के मोहल्ला शिवपुरी निवासी विनय ने अपनी पत्नी के घर छोड़ जाने पर अपनी जान ले ली है. मृत युवक के पिता ने बताया कि 5 साल पहले उनका बेटा बरेली में नौकरी करने के लिए आया था. वह बरेली में मोहनपुर ठिरिया में किराए के मकान में रह रहा था. इसी बीच उसकी मुलाकाल बिचपुरी की मुस्कान से हुई. दोनों एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करने लगे थे. मुस्कान ने विजय को धर्मातरण करने के लिए कहा था, जिसके बाद वह विनय से इमरान बना. दोनों ने एक दूसरे से निकाह किया और हंसी खुशी साथ रहने लगे. दंपति की दो बेटियां भी है.
गुरुवार के दिन दोनों में लेकिन किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ था. इस बीच दोनों के बीच में हाथापाई भी हुई थी. इसी से नाराज होकर मुस्कान घर छोड़कर चली गई थी. शुक्रवार के दिन जब विनय वापस आया, तो पत्नी और बच्चों को न देख वह पूरी तरीके से गम में डूब गया. वह पूरी तरीके से आहत हो गया था. इसी गम में उसने शुक्रवार की रात में फांसी लगा ली. मामले की जानकारी पुलिस को मकान मालिक ने दी थी. दरअसल, शनिवार को मकान मालिक ने कमरे में विनय का शव फांसी से लटका हुआ देखा था, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
जानकारी के अनुसार विनय की उसकी सास ने जीविका चलाने के लिए ऑटों खरीद कर दिया था. शुक्रवार की रात में उसने अपने पिता को फोन करके मां से बातचीत कर गलतियों का मांफी मांगी. साथ ही सांस को भी कॉल कर बात समझाने की कोशिश की. हालांकि, कोई उसकी मन की बात को समझ नहीं पाया. विनय के आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही पत्नी पूरी तरह शोक में है. वह बार-बार बेहोश हो जा रही है.
ये भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड क्रेज! 90 मिनट में हेलिकॉप्टर की सभी सीटें फुल; दर्शन करने की होड़
