उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुटार कस्बे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक चाचा का अपनी ही भतीजी के संग में प्रेम प्रसंग चल रहा था. मामले का पता चलते ही आरोपी चाचा सुबह- सुबह की अपनी भतीजी को भगा ले गाया. हालांकि, दोनों की इस हरकत से पिता इतना आहत हो गए कि उन्होंने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की.
इस मामले के बाद में पूरे इलाके में हडकंप मच गया है. दरअसल, पूरा मामला रात में करीब 1:30 बजे के करीब में खुला है. पुलिस को दी जानकारी के अनुसार, रात के समय में किशोरी की मां की नींद खुल गई थी. उठने के बाद में कमरे में रोशनी की गई, जिसके बाद दोनों को बेटी के रूम से गुनगुनाने की आवाज आ रही थी. दोनों को बेटी का ऐसा व्यवहार अजीब लगा. दोनों ने बेटी के कमरे को चेक किया, जिसके बाद मामला पूरी तरीके से हैरान कर देने वाला था.
दरअसल, छानबीन में तख्त के नीचे पिता का सगा भाई यानी की किशोरी को चाचा छिपा हुआ था. माता पिता ने बेटी को समझाने की कोशिश की. हालांकि, किसी को नहीं पता था कि किशोरी ऐसा कदम उठाएगी. किशोरी सुबह 4 बजे घर से गायब हो गई थी. तलाशी करने पर पाया गया कि चाचा भी घर से गायब है, जिसके बाद दोनों समझ गए कि चाचा ही उनकी बेटी को भगा ले गया है.
परिवार ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. खुटार थाना में उन्होंने अपने भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर शाम तक किशोरी को बरामद कर लिया. हालांकि, इसी बीच पिता बेटी के अपने सगे भाई के साथ भाग जाने और धोखा देने को नहीं सह पाए. उन्होंने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें जल्दबाजी में सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद में ले जाया गया. हालांकि, हालत गंभीर होने के बाद में जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
फिलहाल, चाचा को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है. आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. चाचा के अपनी नाबालिग भतीजी को भगाने और पिता का समाज में बदनामी के डर से जहर खाने का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ये भी पढे़ं: लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार का कहर! महिंद्रा थार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; दंपति की मौत 1 घायल
