सांपों को राजा किंग कोबरा होता है. यह बात हर इंसान को पता है. हालांकि, सभी को लगता है कि केवल उसके फन के कारण उसको यह नाम दिया गया है. कई लोगों को इसके किंग होने की असली वजह पता नहीं है.
दरअसल, यह सांप कोई मामूली सांप नहीं बल्कि सबसे जहरीले सांपों में से एक है. इसका जहर इंसान से लेकर सभी जानवरों को झण भर में जान से मार देने की क्षमता रखता है. जहां एक तरफ सभी सांप चूहें और कीड़ों को खा करके जिंदा रहते है. वहीं, यह सांप दूसरे सांपों को खाकर जिंदा रहते हैं. यहां तक की यह जहरीलें सापों को खाकर भी जिंदा रह लेते हैं. यहीं खास बात इन्हें सांपों की दुनिया का राजा बनाती है.
अगर कोई व्यक्ति या जानवर इनके सामने आता है, तो यह फन फैलाकर खड़े हो जाता है. यहां तक एक 6 फीट के आदमी जितना भी यह आसानी से हो जाता है. कई जानकारों का कहना हैं कि उसके जहर की केवल एक बूंद बड़े से बड़े जानवर यानी की एक हाथी को भी जान ले सकता है. इसके एक बाइट में इतना जहर मौजूद होता है.
बात करें इसकी लंबाई की तो बता दें कि इसकी लंबाई भी काफी ज्यादा होती है. इसकी लंबाई करीब 15 से 18 फीट तक होती है. किंग कोबरा का जहर इंसान और जानवरों को नर्वस सिस्टम पर अटैक करता है. इसी कारण से केवल मिनटों में ही उसका शरीर पूरी तरीके से सुन्न पड़ जाता है. साथ ही सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. इसी कारण से थोड़े ही देर में इंसान की मौत हो जाती है. कई बार तो इलाज तक का मौका इंसान को नहीं मिल पाता है.
हालांकि, किंग कोबरा इतने आसानी से दिखाई भी नहीं देता है. यह ज्यादातर दलदल वाले इलाके में रहता है. वहीं, यह कोशिश करता हैं कि जितना हो सके इंसानों से दूर रहे. जितना इसका जहर खतरनाक होता है. यह उतना ही घातक होता है. इंसानों के छेड़ने के बाद में भी यब बाइट करने से बचता हैं. बार-बार परेशान करने के बाद में ही यह इंसानों पर हमला करता है.
ये भी पढ़ें: ‘पद चाहिए तो शारीरिक संबंध…’, BJP महिला नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप; फेसबुक लाइव से खुला पिटारा
