मुंबई में रेलवे पुलिस को धमकी भरी कॉल मिली है. इस कॉल के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. दरअसल, सुबह 3 बजे का आसपास मुबंई जीआरपी कंट्रोल रूम को अज्ञात व्यक्ति की तरफ से कॉल आती है.
मामले की जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाले ने अपना नाम इरफान बताया है. साथ ही उसने रेलवे स्टेशन और आर्मी ऑफिस को निशाना बनाने की कॉल पर धमकी दी . मुबंई पुलिस ने कॉल पर कहा कि अगर अपनी जान बचानी है, तो 5 करोड़ रुपये उन्हें दे.
गुप्त जानकारी के अनुसार रेलवे कंट्रोल को व्हाट्सएप कॉल आई थी. जांच में पाया गया कि जिस नंबर से व्यक्ति को कॉल आई थी, वह पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है. जांच के बाद में मुबंई के प्रमुख और संवेदनशील रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को बढ़ाया गया है.
सूत्रों में मिली जानकारी के बाद में एंजेसियां सतर्क रूप से काम कर रही है. रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी तक किसी भी तरीके के संदिग्ध सामान की पुष्टि नहीं की गई है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉल की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है. आम लोगों से अपील की जा रही कि वह इन अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. अगर उन्हें किसी भी तरीके की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तुरंत इसकी जानकारी दे.
ये भी पढ़ें: ‘चिकन क्यों नहीं बनाया’- पति के मामूली सवाल पूछने पर पत्नी ने हंसिया से काटा गला
