राजा रघुवंशी हत्याकांड में मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी को आज शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल गई है. सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों के बीच इस हत्याकांड की चर्चा हो रही है. बता दें कि हनीमून पर सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा संग मिलकर अपने पति की हत्या की थी. पूरे केस में वह सबसे मुख्य आरोपी यानी की मास्टरमाइंड थी.
सोच समझ के किया मर्डर
राजा के भाई विपीन द्वारा इस मामले की पूरी जानकारी दी गई थी. दरअसल, राजा और सोनम की शांदी 11 मई 2025 में इंदौर में हुई थी. 20 मई को दोनों हनीमून के लिए गुवाहटी और उसके बाद में मेघालय गए थे. हालांकि, दोनों के परिवार वाले लगातार कॉल करते लेकिन फोन न उठाने पर परिवार वालों को चिंता हुई. पुलिस को शिकायत करने के बाद में पता लगा कि दोनों ने 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट किया था. होमस्टे से चेकआउट करने के कुछ घंटे बाद ही दोनों लापता हो गए थे, जिसके बाद 2 जून को राजा रघुवंशी का शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी इलाके में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे खाई से मिला था.
आज जमानत मिली
धीरे-धीरे जांच आगे बढ़ी, जिसके बाद पुलिस को राजा की पत्नी सोनम पर शक हुआ. कई दिनों की जांच पड़ताल और कार्रवाई के बाद में गाजीपुर पुलिस के आगे सोनम ने आत्मसमर्पण कर दिया. कई दिनों तक जेल की हवा खाने के बाद में सोनम ने शिलॉन्ग की कोर्ट ने में जमानत के लिए याचिका डाली थी. हालांकि, वहां उसकी याचिका को पूरी तरीके से खारिज कर दिया गया. सोनम अकेले ही इसमें शामिल नहीं बल्कि उसके साथ घर में ही नौकर बन कर काम करने वाला और सोनम का आशिक राज कुशवाहा, आकाश सिंह राजपूत और विशाल सिंह चौंहान को भी गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि राजा की मौत पहाड़ से धक्का देने की वजह से हुई है.
ये भी पढ़ें: 40 साल बाद मिला बिछड़ा हुआ शख्स, पुरानी धुंधली फोटो से हुई पहचान; गुस्से में छोड़ा था घर
