उत्तर प्रदेश के मऊ का एक व्यक्ति 40 साल पहले अपने परिवार को छोड़कर चला गया था. जिसके बाद अब वह दोबारा अपने परिवार से मिल गया है. जानिए कैसे-

40 साल पहले चला गया था व्यक्ति
उत्तर प्रदेश के मऊ में रहने वाला एक शख्स लगभग 40 साल पहले पत्नी से कहासुनी के बाद घर छोड़कर चला गया था. जिसके बाद व्यक्ति कानपुर के शास्त्री नगर में गुमनाम जिंदगी जी रहा था. जिसके बाद हाल ही में व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर उन्हें पनकी के नारायण मेडिकल कॉलेज में ICU भर्ती कराया गया. जिसके बाद व्यक्ति के परिवार को सूचना दी गई.
धुंधली तस्वीर से की पहचान
अस्पताल से जब व्यक्ति के बेटों को सूचना दी गई, तो अस्पताल में पहचान को लेकर समस्या खड़ी हो गई. जिसके बाद मां की दी हुई एक पुरानी धुंधली तस्वीर की मदद से चेहरे का मिलान किया गया. पहचान करते ही 40 सालों का इंतजार और दूरियां कम हो गईं. धुंधली तस्वीर की मदद से बेटों ने अपने पिता को पहचान लिया. व्यक्ति की पहचान मऊ निवासी चतुरी गुप्ता के रूप में की गई है.
बढ़ती उम्र के कारण नहीं हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक जब व्यक्ति के बेटे अस्पताल में पहुंचे, तो उस समय चतुरी गुप्ता जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहे थे, जिससे समय की मार और बढ़ती उम्र के कारण वह अपने पिता को पहचान भी नहीं पाए, लेकिन इसी बीच बेटों को पास मां की दी हुई एक पुरानी धुंधली तस्वीर उम्मीद की किरण बनकर निकली. जब बेटों ने पुरानी तस्वीर से असली चेहरे का मिलान किया, तो तुरंत ही वे अपने पिता को पहचान गए.
पत्नी ने अकेले पाला परिवार
आपको बता दें कि 40 साल पहले छोटी सी नाराजगी के चलते हंसता-खेलता परिवार बिखर गया था. चतुरी गुप्ता के जाने के बाद उनकी पत्नी के अपने बच्चों को अकेले ही पालकर बड़ा किया था. हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, जिसके कारण 40 साल बाद परिवार को छोड़ा हुआ व्यक्ति दोबारा से अपने बच्चों से मिल गया. इस घटना के बाद अब पूरे जिले में यह चर्चा का विषय बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- अब खास दिन होंगे अपने! तेलंगाना पुलिसकर्मियों को जन्मदिन और शादी सालगिरह पर मिलेगी छुट्टी; नया आदेश जारी
