गर्मी के समय में सांप खेतों में सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं. वह वहां पर ठंडक लेने के लिए आते हैं. ऐसे में कई बार सांप खेतों में डर या अचानक से सब्जियों पर टकराने पर अपने दांत को गड़ा देता है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता हैं कि क्या उन सब्जियों को खाने से हमारे शरीर में भी जहर जाता है. क्या ऐसे सब्जियों से हमारे शरीर में जहर जाता है.
यह सवाल हर एक इंसान के मन में आता है. अभी के समय में यह मुद्दा लोगों के बीच में तूल पकड़ चुका है. आइए जानते हैं कि क्या होता हैं जब हम ऐसी सब्जियों को खाते हैं. हालांकि, सांप कभी भी निर्जीव वस्तुओं पर हमला नहीं करते हैं. इसकी संभावना बिल्कुल न के बराबर में होती है. ऐसे में कई बार संभावना यह हो जाती है कि सब्जी के सतह पर जहर लगा रह जाता है. ऐसी स्थिति में आइए जानते हैं कि क्या सब्जियों को खाने से जान का खतरा हो सकता है या नहीं.
बता दें कि इन स्थिति में इंसान के शरीर में किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं आती है. इसके पीछे कई कारण है, जिनमें सबसे पहला यह हैं कि सांप का जहर वेनम होता है न कि पॉइजन. वेनम इंसान को तभी मार सकता हैं जब वह सीधे खून में जाए. अगर कोई व्यक्ति उसे निगलता है और उसके मुंह या पेट पर किसी तरह के घाव नहीं हैं. तो ऐसे में पेट में मौजूद प्रोटीन उसे पचा देता है.
दूसरा कारण यह हैं कि इंसानों की तरह पौधों के पूरे सिस्टम में जहर नहीं फैल पाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सांप का जहर एक जटिल प्रोटीन है, जिसके कारण पौधें को अंदरूनी हिस्सों में वह नहीं जा पाता है.
तीसरा और सबसे अहम कारण हैं कि सांप की प्रकृति केवल जीवित प्राणियों को खाने की होती है. सब्जी जैसों पर नहीं.
सांप के जहर का शरीर में लग पाने की संभावना भले ही न के बराबर में हो लेकिन फिर भी कई बैक्टीरियां या जीव वहां मौजूद होते हैं, जो कि शरीर में जाकर कई परेशानियों को पैदा कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में आपको उन्हें अच्छे से धोना चाहिए.
ये भी पढ़ें: अब खास दिन होंगे अपने! तेलंगाना पुलिसकर्मियों को जन्मदिन और शादी सालगिरह पर मिलेगी छुट्टी; नया आदेश जारी
