उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार के दिन मेंदाता पहुंचकर अनुपना जायसवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली. बता दें कि अनुपमा जायसवाल कुछ दिन पहले अखिलेश यादव का पुतला जला रही थी. इसी दौरान उनका मुंह पूरी तरीके से झुलस गया.
आग में मुंह झुलस जाने के बाद में उन्हें मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि अनुपमा जायसवाल BJP की विधायक और पिछले कार्यकाल में मंत्री रह चुकी है. वह अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंक रही थी. इसी बीच लेकिन उनका चेहरा जल गया. शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा संशोधन न पास होने के कारण वह विरोध कर रही थी.

इसी बीच खबर सामने आई हैं कि अखिलेश यादव बीजेपी की अनुपमा जायसवाल से मिलने के लिए गए है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.
फोटो साझा कर उन्होंने लिखा कि हम नहीं चाहते समाज के बीच में आग लगे. हम सब चाहते हैं कि समाज में सभी के बीच सौहार्द की फुहार हो. हमारी सकारात्मक राजनीति ने हमें यहीं समझाया है. इसी कारण से हम उनसे मिलने के लिए है. साथ ही उनके स्वास्थ्य की कामना भी करते हैं. राजनीति अपनी जगह और मानवों के संबंधों का महत्व अपनी जगह पर है. सद्धाव को बनाए रखे, सोहार्द को बनाए रखें.
ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत , सोशल मीडिया पर एक बार फिर उठा मुद्दा
