Who is IPS Ajay pal sharma: यूपी के तेजतर्रार आईपीएस अजय पाल शर्मा को बंगाल चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जहां उनके सख्त तेवरों और उम्मीदवारों को दी गई चेतावनी ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है. 100 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके इस अफसर की मौजूदगी से बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराने की चुनौती और बढ़ गई है.
Who is IPS Ajay pal sharma: अजय पाल शर्मा इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. वह यूपी कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. हाल ही में उनकी तैनाती वेस्ट बंगाल में चुनाव के दौरान पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में की गई है. इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक उम्मीदवार को सख्त चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि अगर वोटरों को डराने की शिकायत मिली. तो कड़ी कार्रवाई होगी. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है.
इस मामले में कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव के बाद हालात बदल सकते हैं. वहीं महुआ मोइत्रा ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं. इस वजह से अजय पाल शर्मा की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से उन्हें निष्पक्ष निगरानी के लिए भेजा गया है.
अगर उनके पिछले काम की बात करें. तो साल 2022 में कानपूर की नई सड़क इलाके में हुई हिंसा के दौरान उन्हें खास तौर पर वहां भेजा गया था. 3 जून 2022 को जुमे की नमाज के बाद माहौल अचानक बिगड़ गया था. कई इलाकों में पथराव और उपद्रव हुआ था. इस मामले में हयात जफर समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. करीब 18 नामजद और 250 अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ था.
अजय पाल शर्मा के पहुंचते ही हालात संभलने लगे थे. उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है. उनके नाम 100 से ज्यादा एनकाउंटर दर्ज बताए जाते हैं. कानपुर में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति बनाई. विजय सिंह मीना और नेहा शर्मा के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया गया. इसके बाद धीरे-धीरे शहर में शांति बहाल की गई.
उनकी शुरुआती जिंदगी की बात करें. तो अजय पाल शर्मा का संबंध लुधियाना से है. उनकी पहली पोस्टिंग सहारनपुर में हुई थी. एक बड़े केस में उन्होंने आरोपी को एनकाउंटर के बाद पकड़ा था. यह मामला रामपुर में एक बच्ची के साथ अपराध से जुड़ा था. इस कार्रवाई के बाद वह चर्चा में आए थे. आज उन्हें सख्त और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में जाना जाता है.
