पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस दौरान 7 जिलों की 142 सीटों पर 3 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोटिंग करेंगे. यह चरण दूसरा और आखिरी होने के साथ बेहद अहम भी है.

पश्चिम बंगाल चुनाव का दूसरा चरण
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. आज यानी बुधवार को सुबह 7 बजे से राज्य के 7 जिलों की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. आपको बता दें कि यह चरण बेहद अहम है, क्योंकि आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर समेत कई सीटों पर मतदान हो रहा है. इससे पहल 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था.
3 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे मतदान
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग हो रही है. आपको बता दें कि दूसरे चरण में राज्य के 7 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है, इन सीटों पर कुल 3,21,73,837 मतदाता वोट डालेंगे. इन मतदाताओं में 1,64,35,627 पुरुषों के साथ 1,57,37,418 महिलाएं और 792 मतदाता थर्ड जेंडर हैं. चुनाव में मतदान के लिए 41, 001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
सुरक्षा में कोई कमी नहीं
आपको बता दें कि मतदान के लिए बनाए गए केंद्रों पर हर बूथ पर वोबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. कानून-व्यवस्था और शांति को बनाए रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं. आपको बता दें कि इस दौरान कोलकाता में सबसे ज्यादा कंपनियां लगाई गई हैं. कोलकाता में 273 कंपनियों को तैनात किया गया है. जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे.
मैदान में 1,448 उम्मीदवार
केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ 142 सामान्य पर्यवेक्षक, 95 पुलिस पर्यवेक्षक और 100 व्यय पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं. इसी के साथ मतदान की प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जा रही है. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,448 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 3 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे. इन उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार भांगर सीट पर हैं. इस सीट से 19 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. वहीं हुगली जिले की गोगहाट सीट से सबसे कम 5 उम्मीदवार मैदान में हैं.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में महा-धमाका! पहली बार इजरायल ने सरहद पार भेजा अपना ‘आयरन डोम’; ईरान की मिसाइलों का यूएई में हुआ शिकार
