पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो चुकी थी. दूसरे चरण की वोटिंग की जारी है. पश्चिम बंगाल का आखिरी चरण काफी महत्वपूर्ण है. बता दें कि इस वोटिंग के बाद चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान किया जा रहा है. पहले चरण में माहौल में काफी सरगर्मी देखने को मिल रही थी. हालांकि, दूसरे चरण में भी यह गर्मी बरकरार है. सत्ताधारी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में काफी मुकाबला देखने को मिल रहा है.
हिंसा की खबरों ने बढ़ाई चिंता
बता दें कि इस बीच काफी हिंसा की खबर देखने को मिल रही है. दोनों पार्टियां ही लोगों से ज्यादा वोट देने की डिमांड कर रही है. हालांकि, कई लोगों की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं. दरअसल, एग्जिट पोल में एक सर्वे होता है. इसमें वोट देकर बाहर आने वाले लोगों से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया है. इससे यह समझने की कोशिश की जाती है कि आखिर उन्होंने किसको वोट दिया है. यह अनुमान लगाने का तरीका होता है.
एग्जिट पोल से मिलेगा अंदाजा
अलग-अलग मीडिया संस्थान और एजेंसियां मतदान केंद्रों पर अपने लोगों को खड़े करती हैं. जैसे ही लोग वोट देकर के बाहर आते हैं. तो वह उनसे किस पार्टी को वोट किया आदि जैसे सवाल पूछते हैं. इन जवाबों को इकट्ठा करके लोग विश्लेषण करते हैं कि किस पार्टी के पक्ष में वोट ज्यादा है. हालांकि, चुनाव आयोग की नियमों के मुताबिक एग्जिट पोट के नतीजे 29 अप्रैल दिन बुधवार के शाम 6:30 बजे ही जारी किया जा सकता है.
इतने प्रतिशत की वोटिंग संपन्न
बात करें चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आंकड़ों की, तो तमिलनाडु में 85.1 प्रतिशत , असम में 85.5 प्रतिशत, केरल में 75 से 78 प्रतिशत, पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 93.2 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. बता दें कि इन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की गिनती की, तो वह 4 मई को की जाएगी. रिजल्ट आने के बाद सभी राज्यों का राजनीतिक भविष्य सामने आएगा.
ये भी पढ़ें: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने डीप फ्रीजर में रखी लाश; अंतिम संस्कार करने से किया मना
