उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगेतर के सामने युवती के साथ 3 पुरुषों ने दुष्कर्म किया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. साथ ही पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई है.

मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना हुई है. यहां अपने मंगेतर के साथ बाहर निकली एक युवती के साथ 3 पुरुषों ने दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक कपल अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे, इसी दौरान 2 व्यक्ति उनके पास आए और पूछताछ करके उन्हें गाली देना शुरू कर दिया. आरोपियों ने युवक के ऊपर हमला कर दिया और उसे बंधक बना लिया.
3 घंटों तक किया दुष्कर्म
आरोपियों ने युवती के मंगेतर को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उन्होंने अपने एक तीसरे साथी को बुलाया, जिसके बाद तीनों पुरुषों ने मिलकर लगभग 3 घंटों तक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित मंगेतर युवक के मुताबिक आरोपियों ने दोनों को पीटा और हमले का वीडियो भी बनाया. इसी के साथ ऑनलाइन 2,500 रुफए ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया.
एसपी से मिलकर दर्ज हुई FIR
इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित दंपति से एक वीडियो भी बनवाया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके साथ कुछ नहीं हुआ है. घटना के बाद पीड़ित दंपति ने पहले स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद उन्होंने फतेहपुर एसपी से संपर्क करके FIR दर्ज करवाई. पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए लेन-देन की डिटेल और पीड़िता की पहचान के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 29 साल के ललित और 28 साल के युवराज के रूप में की गई है. वहीं 33 साल का बबलू सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. पुलिस ने उसकी जानकारी देते वाले को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस की कई टीमों के साथ SOG टीम भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. इस मामले में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. इस दौरान स्टेशन हाउस ऑफिसर आर के पटेल को पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया और साथ ही चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अनीश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने डीप फ्रीजर में रखी लाश; अंतिम संस्कार करने से किया मना
