फर्रुखाबाद में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में परिवार के बीच चल रहे जमीन विवाद में एक भयानक मोड़ ले लिया है. बता दें कि अर्रापहाड़पुर गांव में दो बेटों ने मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी है. स्थानीय इलाकों में इस मामले के बाद आक्रोश का माहौल है. परिवार के बीच चल रहा जमीन विवाद ऐसा भयानक मोड़ ले लेगा किसी ने नहीं सोचा था.
भतीजे को जमीन देने के बाद में दोनों बेटों में गुस्सा
जानकारी के अनुसार मृत वृद्ध रामसनेही अपने बेटे ओमकार और अनिल के साथ में रहते थे. गांव वालों ने बताया कि परिवार के लोगों में काफी लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद था. रामसनेही के पास में कुल 12 बीघा कृषि भूमि थी. उसमें से उन्होंने कुछ पहले ही बेच दी थी. भतीजे को जमीन देने के बाद में दोनों बेटों में गुस्सा भरा हुआ था. इसी वजह से दोनों ने मिलकर अपने पिता की जान ले ली.
शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रविवार के दिन रात 11 बजे के आसपास में उनके पिता जब घर में आराम कर रहे थे. उसी दौरान उनके दोनों बेटे वहां आते है और उनपर हमला कर देते हैं, जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है. मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद थाना मऊदरवाजा के प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
आरोपियों के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, दोनों अभी फरार चल रहे हैं. गांव के लोगों ने बताया कि दोनों शराब के नशे में रहते थे. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए.
ये भी पढ़ें: बंगाल मतदान के बीच दुखद घटना: मतदान के दौरान 81 साल के बुजुर्ग की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
