29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान हो रहे हैं. ऐसे में आज सुबह से लोगों की बड़ी मात्रा में भीड़ देखने को मिल रही है. ऐसे में बता दें कि एक बड़ी खबर पोलिंग बूथ से सामने आ रही है. दरअसल, यहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की वोट डालते समय मौत हो चुकी है.
परिवार ने की पोलिंग अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
मृत बुजुर्ग की पहचान 81 वर्षीय पूर्णचंद्र डोलुई के रूप में की गई है. वोट डालने को दौरान में उनकी मौत हो गई. परिवार पूरी तरीके से शोक में डूब गया है. साथ ही वह पोलिंग अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिजनों का आरोप हैं कि कोऑपरेशन की वजह से उनकी मौत हुई.
बलरामपुर प्राइमरी स्कूल-बूथ नंबर 245 पर बुजुर्ग की मौत
बता दें कि यह मौत हावड़ा के उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के खोसलपुर इलाके की है. यहां पर बलरामपुर प्राइमरी स्कूल-बूथ नंबर 245 पर बुजुर्ग की मौत हो गई. मृत व्यक्ति के बेटे तारणी डोलुई ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता बलरामपुर प्राइमरी स्कूल में बने बूथ पर वोट देने के लिए गए थे. उसी दौरान उनकी मौत हो गई है. बेटे ने साथ ही आरोप लगाया हैं कि पोलिंग अधिकारियों और सेंट्रल फोर्स की वजह से उनके पिता की मौत हुई है. दोनों ने उनके पिता के संग में कोऑपरेशन नहीं किया था.
हालांकि, बता दें कि पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया अपने अंतिम चरणों में है. सुबह 7 बजे से ही मतदान होते दिखाई दे रहे हैं. सत्ताधारी और BJP में इस बार काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें: IPS अजय पाल शर्मा पर गंभीर आरोप, फाल्टा में घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़; CRPF जवानों साथ दी धमकी
