केरल के पूर्व DPG के ऊपर नियमों को तोड़ने के आरोप में मोटर वाहन विभाग की तरफ से जुर्माना लगाया गया है. आरोप है कि वे रिटायर होने के बाद भी आधिकारिक चिन्ह लगाकर घूम रहे थे.

केरल के पूर्व DPG पर 250 रुपए का जुर्माना
केरल में नियमों को तोड़ने के आरोप में रिटायर हो चुके पुलिस महानिदेशक (DGP) के ऊपर जुर्माना लगाया गया है. जानकारी के मुताबिक केरल के पूर्व DGP टॉमिन जे. थाचनकरी के ऊपर नियमों को तोड़ने के आरोप में 250 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना मोटर वाहन विभाग की तरफ से भी लगाया गया है. इस मामले के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है.
रिटायरमेंट के बाद इस्तेमाल किया आधिकारिक चिन्ह
केरल के पूर्व DGP टॉमिन जे. थाचनकरी के ऊपर आरोप है कि उन्होंने रिटायर होने के बाद भी अपनी कार पर आधिकारिक निशान का इस्तेमाल किया और कर रहे थे. जिसको लेकर उनके ऊपर मोटर वाहन विभाग ने 250 रुपए का जुर्माना लगाया है. जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई विभाग की प्रवर्तन शाखा ने परिवहन आयुक्त की तरफ से निर्देश के जारी होने के बाद में की है.
कोर्ट में पेशी के दौरान सामने आया मामला
दरअसल पूर्व डीजीपी हाल ही में विजिलेंस से जुड़े एक मामले की सुनवाई को लेकर कोट्टायम की एक कोर्ट में पेश हुए थे, इसी दौरान यह मामला सुर्खियों में आ गया. इस दौरान उनकी गाड़ी की नंबर प्लेट के पास एक आधिकारिक प्रतीक लगा हुआ देखा गया. जानकारी के मुताबिक जब पूर्व डीजीपी को इस बात की तरफ ध्यान दिलाया गया तो गाड़ी पर लगे उस प्रतीक को हटाने की कोशिश की गई.
ड्राइवर की थी गलती- थाचनकरी
इस मामले को लेकर पूर्व डीजीपी ने दावा किया कि यह पूरी तरह से उनके ड्राइवर की गलती थी. उन्होंने कहा कि वे अपनी कार के ऊपर कोई भी थ्री स्टार बोर्ड लगाकर नहीं यात्रा कर रहे थे. आपको बता दें कि टॉमिन जे. थाचनकरी लगभग 3 साल पहले केरल पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) पद से रिटायर हो चुके हैं. जिसके बाद यह पूरा मामला हुआ है. फिलहाल उन्होंने जुर्माना भर दिया है.
यह भी पढे़ं- फतेहपुर में अपराध पर कड़ा एक्शन! गैंगस्टर की 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क; पत्नी-बहन के नाम पर छुपाई संपत्ति
