उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किए गए ISI मॉड्यूल से जुड़े हुए 4 संदिग्ध अपराधियों को एक बार फिर से पुलिस रिमांड पर लिया गया है. कोर्ट ने ATS को दोबारा रिमांड पर लेने की परमिशन दे दी है.

ISI मॉड्यूल के अपराधी फिर रिमांड पर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किए गए ISI मॉड्यूल से जुड़े हुए 4 संदिग्ध अपराधियों को एक बार फिर से पुलिस रिमांड पर लिया गया है. आपको बता दें कि इन चारों आरोपियों को रेलवे ट्रैक के सिग्नल बॉक्स को उड़ाने और बड़े शहरों में वाहनों के शोरूम में आग लगाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब इन सभी आरोपियों को दोबारा से रिमांड पर लिया गया है.
लखनऊ से किया गया था गिरफ्तार
लखनऊ से गिरफ्तार किए गए इन सभी आरोपियों से अब उत्तर प्रदेश ATS पूछताछ करेगी. आपको बता दें कि ATS ने मेरठ निवासी साकिब और अरबाब के साथ नोएडा निवासी विकास और लोकेश को 2 अप्रैल को आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था. जांच के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर देश में बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे.
3 मई तक दोबारा रिमांड
इन आरोपियों के पहले रिमांड पर ATS को बड़े सबूत मिले थे, अब उन्हीं सबूतों और तथ्यों के आधार पर कोर्ट से ATS ने इन सभी आरोपियों की दोबारा से पुलिस कस्टडी की मांग की है, जिसको लेकर कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. जिसके बाद इन चारों आरोपियों को 30 अप्रैल से 3 मई तक ATS की हिरासत में रखा जाएगा. मामले की जांच में सामने आया था कि आरोपी देश में बड़ी साजिशों को अंजाम देने की सोच रहे थे.
ATS कर रही पूछताछ
ATS ने इन आरोपियों को दोबारा रिमांड पर मांगा है, जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश करेगी कि इन सभी के संपर्क में और कौन लोग थे और उन्हें कहां से फंडिंग मिली थी. इस पूछताछ में ATS जानेगी कि देश में किन जगहों को निशाना बनाया जाना था और पूरी प्लानिंग क्या थी. रिमांड के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि इन लोगों ने अब तक कितनी रेकी की थी. फिलहाल सभी आरोपियों को ATS की कस्टडी में दे दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में फैलने लगी मौत! पुणे में बंद प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव; 24 लोग अस्पताल में भर्ती
