उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार ISI मॉड्यूल से जुड़े हुए 4 संदिग्ध अपराधियों को रिमांड पर भेजा गया है. इस दौरान उनसे UP ATS पूछताछ करेगी, इस दौरान कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

ISI आतंकियों का दोबारा रिमांड
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किए गए ISI संदिग्ध आतंकवादियों के मामले में ATS ने जांच तेज कर दी है. इन चारों आरोपियों को दोबारा से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. अब ये चारों आरोपी 3 मई तक पुलिस की रिमांड पर रहेंगे और इनसे पूछताछ की जाएगी, इस दौरान ATS इन सभी आरोपियों से गहनता के साथ पूछताछ करेगी, जिसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है.
सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से संपर्क
UP ATS के मुताबिक इन आरोपियों ने पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर लखनऊ समेत कई शहरों में आगजनी और रेलवे सिग्नल बॉक्स को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी. जांच में सामने आया है कि मेरठ का रहने वाला मुख्य आरोपी साकिब सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ संपर्क में था. साकिब ने दूसरे आरोपियों को भी इस नेटवर्क में शामिल किया था.
प्रति घटना 12 हजार रुपए का वादा
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की रेकी करके संवेदनशील जगहों की लोकेशन पाकिस्तान भेजी थी. यह भी दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी हैंडलर अबू बकर ने आगजनी की प्रति घटना पर 12 हजार रुपए देने का वादा किया था. हालांकि साजिश को नाकाम करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. अब इन सभी आरोपियों को दोबारा से 4 दिनों के रिमांड पर भेजा गया है.
यह भी पढ़ें- डिजिटल दुनिया की सबसे खतरनाक ठगी! AI वीडियो बनाकर लिया लोन; 4 साइबर ठग गिरफ्तार
