अहमदाबाद में आरोपियों ने ठगी करने के लिए AI का इस्तेमाल करके डीपफेक वीडियो बनाया और लोन ले लिया. पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

AI के जरिए की ठगी
गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने ठगी करने के लिए AI का इस्तेमाल करके बिजनेसमैन की डीपफेक वीडियो बनाया. इसी के साथ आधार कार्ड का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया. इस पूरी ठगी को क्राइम ब्रांच ने खत्म कर दिया है.
नया अकाउंट खोलकर लेते लोन
बताया जा रहा है कि आरोपी बिजनेसमैन के आधार कार्ड से बैंक में नया अकाउंट खोलकर लोन के जरिए पैसे लेते थे. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान कनु परमार, आशीष वालंद, मोहम्मद कैफ और दीप गुप्ता के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि ये आरोपी किसी भी सोर्स से जानकारी लेकर शिकायत करने वाले के आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदल देते थे.
डॉक्यूमेंट्स बदल देते थे आरोपी
आरोपी मोबाइल नंबर बदलने के बाद इसकी मदद से बैंक में OTP बायोमेट्रिक और डिमोग्राफिक्स लेकर लॉग इन करके डॉक्यूमेंट्स को बदल देते थे. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले आरोपी कनु परमार CHC सेंटर में आधार कार्ड का काम करने के दौरान आधार कार्ड किट को आरोपी आशीष को देता था, जिसके बाद उस किट को मोहम्मद कैफ को देता था और उस किट की मदद से आधार कार्ड में रजिस्टर्ड नंबर को बदल दिया जाता था.
AI से बनाते थे पीड़ित का वीडियो
मोबाइल नंबर बदलने के बाद वह DG लॉकर से व्यक्ति के डॉक्यूमेंट्स निकाल लेता था और पीड़ित की फोटो आरोपी दीप गुप्ता को देता था. जिसके बाद आरोपी AI का इस्तेमाल करके पीड़ित की डीपफेक वीडियो बनाता था. जिसके बाद उसी वीडियो से आरोपी शिकायतकर्ता की डिटेल्स भरकर लोन लेते थे. इस तरह से आरोपी कई बार ठगी कर चुके हैं. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढे़ं- सुल्तानपुर में अजीबोगरीब घटना! डीजे की आवाज से 140 मुर्गियों की मौत; DJ संचालक के खिलाफ केस दर्ज
