गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी में आग लगने के कारण 9 फ्लैट जलकर राख हो गए है. आए दिन गर्मी में फ्लैट में आग लगने की खबर सामने आती रहती है. ऐसे में 9 फ्लैट का जलना सुरक्षा व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि, बता दें कि गर्मी के समय में ऐसी घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती है. लोगों के बीच में इस बात को लेकर हमेशा शिकायत रहती है.
ऐसे में आग लगने की खबर लोगों के दिल को दहला कर रख दे रही है. फ्लैट में आग लगने के कारण 9 घरों की गृहस्थी पूरी तरीके से खाक हो गई है. घंटों की मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया गया है. बता दें कि इस तरीके की घटनाओं के देखने के बाद में बिल्डरों ने लोगों के लिए निर्देश जारी किए है.
आइए जानें क्या जारी किए गए निर्देश.
बालकनी में ज्वलनशील पदार्थों को न रखें.
अखबार, कबाड़ी, गत्ते और पैकेजिंग जैसे समानों को बालकनी में रखने से बचे,.
आउटडोर यूनिट में सफाई रखें. कोई भी खतरनाक चीज को न रखें.
कई बार गर्मी या चिंगारी से बाहर रखे हुए ज्वलनशील पदार्थ आग पकड़ लेते हैं. ऐसे में लोगों को ध्यान रखना चाहिए.
एक्सटेंशन बोर्ड या सॉकेट आप यूज कर रहे हैं, तो अच्छी क्वालिटी वाले का प्रयोग करें.
भारी उपकरणों को एक्सटेंशन बोर्ड पर प्रयोग न करें.
एसी, माइक्रोवेव और हीटर जैसे भारी उपकरणों को केवल उपयुक्त सॉकेट में प्रयोग करें.
समय-समय पर प्लग और वायरिंग की जांच करते रहे.
कई बार ढीले और खराब कनेक्शन से स्पार्क होता है, तो उस से भी आग लग जाती है.
सिलेंडरों को गर्मी और बिजली से दूर रखें.
किचन में लगी चिमनी को साफ करते रहे. ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें जमा हुई चिकनाई बहुत जल्दी आग पकड़ लेती है. उसे साफ करते रहें.
ये भी पढ़ें: नोएडा में धारा 163 लागू…मजदूर दिवस पर आसमान से जमीन तक पुलिस की नज़र, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
