उत्तर प्रदेश के जालौन में शादी में न बुलाने से नाराज चाचा ने भतीजे के घर के मेन गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया. जिसके बाद अंदर जाने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा.

शादी में नाराज हुआ चाचा
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है. कोतवाली क्षेत्र के नगर इलाके में एक चाचा अपने भतीजे की शादी में कार्ड न मिलने के कारण नाराज हो गया. जिसके उसने बदला लेने के लिए अनोखा रास्ता अपनाया. बताया जा रहा है कि दूल्हे के सगे चाचा को शादी का कार्ड नहीं मिला था, जिसके कारण उसने बारात निकलने के बाद दुल्हे के घर को सील कर दिया.
ताला लगाकर करवाया सील
जानकारी के मुताबिक जब भतीजे की बारात घर से निकली तो चाचा ने घर के मेन गेट पर ताला लटकाया और वेल्डिंग मशीन बुलवाकर उसे चारों कोनों से पक्का सील कर दिया. जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर वापस घर लौटा, तो उसे मेन गेट बंद मिला और सभी लोग हैरान रह गए. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते दूल्हे के चाचा को शादी का कार्ड नहीं दिया गया था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया.
पारिवारिक विवाद के कारण नहीं दिया न्योता
घर के गेट में ताला लगा देख दूल्हा-दुल्हन को अंदर जाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी. आपने देखा होगा कि शादियों में अक्सर फूफा और जीजा नाराज होते हैं, लेकिन यूपी के जालौन से अनोखी खबर सामने आई है. इस घटना ने दूल्हे के चाचा का वेल्डिंग अवतार सामने ला दिया है. बताया जा रहा है कि भतीजे ने पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के कारण चाचा को न्योता नहीं दिया था. जिसके बाद चाचा बेहद नाराज हो गए.
बुलानी पड़ी पुलिस
जब दूल्हा घर लौटा तो ‘गृह प्रवेश’ के दौरान दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया. घर के मेन गेट पर भारी ताला सील किया हुआ था. जिसके बाद घर में जाने के लिए परिवार को स्थानीय पुलिस की मदद लेनी पड़ गई. पुलिस के आने के बाद दरवाजे को खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई और उसके बाद ताला खोलकर दूल्हा -दुल्हन घर के अंदर जा पाए.
यह भी पढ़ें- उत्तम नगर में प्रशासन का डंडा! अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन; ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद हुई कार्रवाई
