राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक्शन लेते हुए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है. यह कार्रवाई होली के दौरान हुए संघर्ष के मामले में की गई है.

राजधानी में MCD का एक्शन
राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में एक बार फिर दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक्शन लिया है. गुरुवार को उत्तम नगर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई हुई है. MCD ने उत्तम नगर में होली के दौरान हुए संघर्ष के मामले में एक आरोपी के घर के अवैध हिस्से को तोड़ा है. आपको बता दें कि होली के दौरान यहां झगड़ा हुआ था, जिसमें एक 26 साल के तरुण नाम के युवक की मौत हो गई थी.
आरोपी के परिवार ने लगाई थी अर्जी
आपको बता दें कि न्यायिक हिरासत में बंद एक आरोपी के परिवार ने सीलिंग से बचने के लिए न्यायाधीकरण में एक अर्जी लगाई थी. जिसके बाद 29 अप्रैल को ट्रिब्यूनल ने इस आवेदन को खारिज कर दिया था. आपको बता दें कि ‘म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली के अपीलीय न्यायाधिकरण’ (ATMCD) के द्वारा तोड़फोड़ पर लगी रोक के हटने के बाद में यह पूरी कार्रवाई की गई है.
कई मामलों में जोड़ी इकाइयां
MCD की टीम ने गुरुवार सुबह सुरक्षा के बीच में अवैध हिस्सों को तोड़ा है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में कई आवासीय इकाइयों को आपस में जोड़कर इमारतों को बनाया गया था. कार्रवाई के दौरान सामने आया कि 3 घरों को मिलाकर एक ढांचा बनाया गया था. वहीं दूसरे मामले में था कि 2 इकाइयों को आपस में जोड़ा गया था. इस मामले को लेकर आरोपी के परिवार ने पहले 13 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट में भी रुख किया था.
होली हिंसा मामले में हुई कार्रवाई
हाई कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की राहत दी थी. जिसके बाद कोर्ट ने परिवार को MCD ट्रिब्यूनल में अपील करने के लिए कहा था. जिसके बाद उन्होंने 28 अप्रैल को ट्रिब्यूनल में अपील की थी और 29 अप्रैल को ठोस आधार की कमी की बात कहकर स्टे ऑर्डर को हटा लिया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 जून को होनी है. आपको बता दें कि 4 मार्च के उत्तम नगर में हुई हिंसा के मामले में आरोपियों के अवैध निर्माण पर प्रशासन की कार्रवाई हुई है.
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पुलिस की सख्ती! 26 चालान बकाया वाली बाइक जब्त; भरना होगा 1.05 लाख का जु्र्माना
