हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक बाइक को जब्त किया है. जिसके ऊपर 26 चालान बकाया थे. इस बाइक को पुलिस ने MV Act की धारा 167(8) के तहत जब्त कर लिया गया है.

गुरुग्राम पुलिस की सख्ती
हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है. ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेने वाले लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी सिलसिले में गुरुवार को गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर 4/7 चौक के पास एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है. बताया जा रहा है कि इस मोटरसाइकिल पर कुल 26 चालान बकाया थे. जिसके बाद पुलिस करार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर लिया है.
भरना होगा 1.05 लाख का जु्र्माना
गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यह पूरी कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है. बताया जा रहा है कि 26 चालानों के बकाया होने के बाद बाइक को जब्त किया गया है और मालिक को 1.05 लाख रुपए का जुर्माना भी भरना होगा. आपको बता दें कि पिछले 2 महीनों में यह चौथी बड़ी कार्रवाई है.
चेकिंग के दौरान पकड़ा बाइक
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के नियमों को तोड़ा है. आपको बता दें कि पुलिस की टीम सेक्टर 4/7 चौक पर गाड़ियों की जांच के लिए खड़ी होकर जांच कर रही थी, इसी दौरान एक स्पेंडर बाइक को रोका गया. पुलिस ने जब बाइक का रिकॉर्ड चेक किया तो इसके ऊपर 26 चालान बकाया थे. जिसके बाद बाइक को जब्त कर लिया गया.
MV Act में किया बाइक को जब्त
बाइक की जांच करने पर उसका बीमा भी नहीं था. सभी छोटे-बड़े चालान को मिलाकर जुर्माने की रकम 1,05,000 रुपये हो गई. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक की MV Act की धारा 167(8) के तहत जब्त कर लिया गया है. अगर अगले 90 दिनों के अंदर चालान नहीं भरा जाता है, तो वाहन को हमेशा के लिए जब्त किया जा सकता है. पुलिस ने बाइक चालक को कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया.
यह भी पढ़ें- अखाड़े में बदला शादी का मंच! दूल्हे को छोड़ दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई वरमाला; वापस लौटी बारात
