उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों में भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 15 लोग घायल भी हुए हैं. इस आपदा में 16 पशुओं की भी मौत हो गई है.

उत्तर प्रदेश में भारी आपदा
उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों में भारी बारिश और तेज आंधी ने भीषण तबाही मचाई है. जानकारी के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा के कारण अभी तक 24 लोगों की मौत हो गई है. वहीं इसी के साथ 15 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान 16 पशुओं की भी मौत हुई है. राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं.
24 लोगों की मौत 15 घायल
आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों में उत्तर प्रदेश में जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है. जानकारी के मुताबिक कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं. इस आपदा से खेतों में काम करने वाले किसान, खुली जगहों पर मौजूद लोग और कच्चे घरों में रहने वाले परिवार बेहद प्रभावित हुए हैं. इस दौरान 24 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं.
सीएम योगी ने जताया दुख
राज्य की कई जगहों पर पेड़ गिरने और जलभराव जैसी समस्याएं भी आई हैं. इस आपदा को लेकर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी हुई है. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि सभी घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.
24 घंटों में मिलेगा मुआवजा
सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि जनहानि और पशुहानि के साथ घायलों को 24 घंटों में मुआवजा मुहैया कराया जाएगा. सीएम ने जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के आदेश भी दे दिए हैं. प्रशासनिक टीमें लगातार कामों में जुटी हुई हैं. अधिकारी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं. लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम में खुली जगहों पर और पेड़ों के नीचे जाने से बचें. बिगड़ते मौसम को देखकर पूरे प्रदेश में अलर्ट भी जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें- शादी में नहीं बुलाया, तो बौखलाया चाचा! घर पर ताला लगाकर कर दिया सील; बुलानी पड़ी पुलिस
