मुंबई के पवई इलाके से हिट एंड रन का दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर सड़क के किनारे में काम करे मजदूरों को एक तेज रफ्तार टेंपों टक्कर मारकर फरार हो गई है. टक्कर इतनी तेज थी 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मामला मोरारजी नगर का है.
दरअसल, मुंबई नगर निगम की तरफ से नियुक्त की गई ठेकेदारों की टीम को सीवर की सफाई के लिए तैनात किया गया था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंपों आती है और टक्कर मारकर फरार हो जाती है. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जुट गई है.
पुलिस में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ में मामला दर्ज किया है, जिसके बाद आरोपी के साथ-साथ ठेकेदार को भी रिमांड में लिया गया है. ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है. साथ ही सुरक्षा नियमों में लापरवाही की भी जांच की जा रही है.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि हिट एंड रन का केस आया है. इस से पहले भी मुबंई में हिट एंड रन के कई मामले देखे गए है. कई बार लोगों की गलती होती है. तो कई बार चालक स्पीड का ध्यान नहीं रख पाते है, जिसकी वजह से दूसरे व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है.
बता दें कि लोगों को सलाह दी जाती है कि कभी भी सड़क को पार करते समय ट्रैफिक लाइट के नियमों को हमेशा फॉलों करें. कई बार लोग इतनी जल्द बाजी में होते हैं कि उन्हें आसपास से आ रही गाड़ियां भी दिखाई नहीं देती है और वह अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं.
ये भी पढ़ें: शादी का झांसा और ब्लैमेलिंग! बेंगलुरु में महिला के साथ बनाए संबंध; भरोसे में लेकर की 5 लाख की ठगी
