दक्षिण कश्मीर के शोपियां से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर नदी में बह गए 4 साल के मासूम मोहम्मद हंज़ला की लाश हिरपोरा इलाके से मिली है. परिवार में इस मामले के बाद में कोहराम मच गया है. पूरा परिवार अपने 4 साल के मासूम की 5 दिनों से जीवित मिल जाने की आशा में था.
परिवार में इस घटना के बाद कोहराम
जानकारी के अनुसार, पिकनिक बनाने के समय में 4 वर्षीय मोहम्मद हंज़ला रामबियारा नदी के तेज बहाव में बह गया था. बताया जा रहा हैं कि वह खेलते-खेलते फिसल गया था. परिवार की आंखों के सामने ही बच्चा तेज बहाव में बह गया. पूरे परिवार में इस घटना के बाद से कोहराम मच गया.
SDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा
मामले की जानकारी मिलते ही सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और SDRF की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला. बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई. विशेष उपकरणों का प्रयोग किया गया. बच्चे की तलाश के लिए नदी के गहरे हिस्सों में तालाशी शुरू की गई. बच्चे को ढूंढने के लिए अतिरिक्त जवान भी लगाए गए.
स्थानीय नागरिकों की सहायता
बच्चे की खोज करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में डोडा के एक जाने-माने स्वयंसेवक और गोताखोरी में माहिर स्थानीय नागरिकों की सहायता ली गई. आखिरकार पांच दिनों की खोजबीन के बाद में शुक्रवार की सुबह घटनास्थल से पानी के बहाव की तरफ जाने वाली कुछ दूरी पर शव को बरामद किया गया.
लोगों में मामले के बाद से गुस्सा
हालांकि, स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद से गुस्सा है. लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर कहा कि हादसे के बाद में वहां इमरजेंसी बचाव दल मौजूद नहीं था. उनका आरोप है कि शुरू में ही बचाव दल होता तो आराम से जान को बचाया जा सकता था.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में तेज हुईं जनगणना की तैयारियां, निदेशक ने दी अहम जानकारियां; डिजिटल तरह से होगी प्रक्रिया
