पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान आसनसोल में बवाल हुआ है. जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज करके स्थिति को नियंत्रण में लिया है. फिलहाल हालात पूरी तरह से काबू में हैं.

आसनसोल में विवाद
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में पूरा हुआ है. जिसके बाद अब आज यानी 4 मई को लगातार मतगणना जारी है. जानकारी के मुताबिक मतगणना के दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बवाल भी हुआ है. बताया जा रहा है कि वोटों की गिनती के दौरान बंगाल के आसनसोल में मतगणना केंद्र के बाहर तनाव बढ़ा है. जानकारी के मुताबिक मतगणना केंद्र से थोड़ी दूरी पर मौजूद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कैंप कार्यालय पर हमला हुआ है.
TMC कैंप पर हमला
जानकारी के मुताबिक मतगणना केंद्र से थोड़ी ही दूरी पर मौजूद TMC के कैंप कार्यालय पर हमला और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं. इस दौरान घटना और इस हमले के लिए TMC ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के ऊपर इस हमले की जिम्मेदारी डाली है. आपको बता दें कि कैंप कार्यालय में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
सुरक्षा बलों ने किया लाठीचार्ज
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंच गए. बिगड़ती हुई स्थिति को संभालने के लिए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तुरंत ही सुरक्षा बलों ने लाठी चार्ज का सहारा लिया. हालातों पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज करके भीड़ को तितर-बितर किया गया. हालांकि अब स्थिति पूरी तरह से हालातों में बताई जा रही है. किसी भी घटना को रोकने के लिए मतगणना केंद्र और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं.
यह भी पढ़ें- बंगाल से तमिलनाडु तक फेल हुई केजरीवाल की रणनीति! जमीनी स्तर पर नहीं दिखा असर; ममता और स्टालिन के लिए किया प्रचार
