4 मई को चुनाव के नतीजे सामने आए है. बता दें कि अभी तक बंगाल के नतीजों से ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता जाते हुए दिखाई दे रही है. वहीं, एग्जिट पोल के नतीजे इस बार सच होते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, असम में एनडीए ने जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस पीछे दिखाई दी है. इसी बीच असम पर एनडीए की जीत पर बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने बयान दिया है.
नीतिन नबीन ने दिया बयान
नीतिन नबीन ने कहा हैं कि असम की जनता ने एनडीए पर तीसरी पर अपना विश्वास जाहिर किया है. उन्होंने इससे स्पष्ट कर दिया हैं कि असम अब विकास, शांति और अपनी समृद्धि के प्रति ज्यादा अग्रसर है. उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया है. साथ ही नितिन नबीन ने असम में एनडीए की जीत को नरेंद्र मोदी के निर्देश में हुई प्रगति एवं सुशासन का नतीजा माना है.
राज्य को विकास और ऊचाईयों पर ले जाना
साथ ही असम की समृद्ध गौरवमयी परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और उसकी अस्मिता को सजाते हुए राज्य को नए विकास और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूर्ण रूप से काम करने की बात की है. हालांकि, बीजेपी की जीत पर राघव चड्ढा ने भी पोस्ट कर अपने शब्दों को जाहिर किया. बता दें कि राघव चड्ढा हाल में पार्टी में आए है. ऐसे में उन्होंने बीजेपी की सीटों पर हो रही जीत को नीतिन नबीन और प्रधानमंत्री मोदी को श्रेय दिया है.
ये भी पढ़ें: ‘झालमुड़ी’ बना चुनावी स्टार!, ‘नमो झालमुड़ी’ के साथ जश्न में डूबे कार्यकर्ता
