चुनावी प्रचार के समय में प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाते हुए पोस्ट ने अपना जलवा आखिर बिखेर दिया है. बता दें कि 4 मई को चुनाव के रिजल्ट की घोषणा हो रही है. रुक्षान पूरी तरीके से एक तरफा होते दिखाई दे रहे हैं. बीजेपी जल्द ही अपनी जीत का झंड़ा फहराने वाला है. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीजेपी मुख्यालय पहुंच जाने की खबर सामने आ रही है. साथ ही अमित शाह भी कार्यालय पहुंच चुके है. पार्टी कार्यकर्ता दोनों का बेहद अच्छे से खुशी के साथ स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं.
आखिर कार झालमुड़ी का जादू पूरे बंगाल में छा ही गया है. अब के समय में हर एक बच्चा झालमुड़ी शब्द को अपनी जुबान पर प्रधानमंत्री मोदी की वजह से जानता है. एक समय में जिसे केवल बंगाल, बिहार और झारखंड के लोगों में ही ज्यादा खाया जाता था. अब वह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है.
इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होते दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में सभी बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता नमो झालमुड़ी खाते दिखाई दे रहे हैं. ममता बनर्जी के सत्ता में वापस आने के दरवाजे पूरी तरीके से बंद होने वाले है. भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत के जश्न के लिए एक साथ आते दिखाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी का झालमुड़ी फैक्टर इस जीत के पीछे की अहम वजह बनते दिखाई दे रहा है. कार्यकर्ता का जश्न पर झालमुड़ी खाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
यूजर्स वीडियो में कार्यकर्ताओं के जश्न को बंगालियों के जश्न मनाने का तरीका बताते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक यूजर ने लिखा कि इसके बाद में रसगुल्ला खाना मत भूलना. सभी लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर भर-भर के लाइक करते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बंगाल रुझानों पर Raghav Chadha का रिएक्शन वायरल: BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक
