हाल ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी से अपने नए सफर के लिए हाथ मिलाया है. ऐसे में चुनाव में बीजेपी को मिल रही जीत पर आम आदमी पार्टी ने अपना रिएक्शन जाहिर किया है. बता दें कि हाल ही में राघव चड्ढा युवाओं के बीच में सबसे ज्यादा पंसद किए जाने लगे थे. इसी कारण से लोगों को उनके रिएक्शन और हर कदम का इंतजार होता है.
इसी बीच बता दें कि सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर राघव चड्ढा ने पोस्ट कर कहा हैं कि ‘चुनाव के शानदार नतीजों के लिए पूरे BJP परिवार को बधाई हो, पश्चिम बंगाल में हो रही निर्णायक और ऐतिहासिक जीत जो कि वास्तव में ही उल्लेखनीय है. साथ ही उन्होंने कहा कि पुदुचेरी और असम के नतीजे लोगों के सशक्त शासन और विकास पर अपने भरोसे को दर्शाते हैं.
इसके अलावा उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दूरदृष्टि और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दिया है. साथ ही उन्होंने इस जीत विकसित भारत की चाह रखने वाले लोगों के लिए जीत कहा हैं.
बता दें कि अभी तक की गणना में भारतीय जनता पार्टी के जीत के आसार दिखाई दे रहे हैं. वहीं, ममता बनर्जी का शासनकाल उनके हाथ से जाता दिखाई दे रहा है. हालांकि, कुछ ही देर में बंगाल का भविष्य दिखाई देने वाला है.
ये भी पढ़ें: हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित: यहां देखें पूरा रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट
