हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और सभी स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. बता दें कि इस साल 12वीं में कुल 92.02% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट में काफी सुधार देखने को मिला है.
इस तरीके से कर सकते हैं रिजल्ट चेक
आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना है. उसके बाद आपको होमपेज पर Results वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. HPSOS 12th Result 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करने के बाद आपको रोल नंबर और मांगी जाने वाली जानकारी को भरना है. आपको आपको रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि मार्कशिट का प्रिंटऑउट अवश्य निकलवा लें.
digilocker से चेक करने का तरीका
आपको सबसे digilocker एप पर जाना है. उसके बाद उसमें लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद में Class XII Marksheet वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है. अपना बोर्ड को चुने. H. P. Board Of School Education को चुनने के बाद में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें. जानकारी डालने के बाद में आपको आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी. आगे के कामों के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर लें.
इन बच्चों ने किया हिमाचल बोर्ड में टॉप
बात करें सबसे पहले स्थान की तो छतड़ी के न्यूला स्कूल की छात्रा सायला कश्यप ने 99% अंक हासिल किए है.
वहीं, दूसरा स्थान पर संचिता धीमान और कांशी शर्मा ने 98.6% अंक हासिल कर अपनी जगह बनाई है.
तीसरे स्थान को तीन छात्रों ने हासिल किया है. बता दें हिमाचल बोर्ड की 12वीं कक्षा पर तीसरे स्थान पर तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर ने अपनी जगह बनाई है.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की 15 साल की सत्ता पर छाया संकट! जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
